Member of Parliament from Chhattisgarh: ये हैं छत्‍तीसगढ़ के नवनिर्वाचित 11 सांसद: एक क्लिक में जानिए चुनाव परिणाम से लेकर राजनीतिक और जीवन परिचय...

Update: 2024-06-05 06:40 GMT
Live Updates - Page 2
2024-06-05 08:15 GMT

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय

राजनांदगांव संसदीय सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। 2024 के चुनाव में बीजेपी ने छत्‍तीसगढ़ के अपने 9 में से 7 सांसदों का टिकट काट दिया था। जिन दो लोगों को बीजेपी ने रिपीट किया था उनमें पांडेय शामिल थे। इस बार उन्‍होंने राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के दग्गिज नेता, पाटन विधायक और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को मात दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में संतोष पांडेय को 712057 वोट मिला, जबकि बघेल को 667646 वोट मिले। दोनों के बीच 44411 वोट का अंतर रहा। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के बारे में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Full View

2024-06-05 08:10 GMT

जानिए..राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 8 सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में 8 में से 5 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 सीटोंं पर बीजेपी के विधायक चुने गए हैं। राजनांदगांव लोकसभा सीट पर 1999 से बीजेपी का कब्‍जा है। केवल एक उपचुनाव में कांग्रेस के सांसद चुने गए थे। 


2024-06-05 07:48 GMT

दुर्ग सांसद विजय बघेल

दुर्ग संसदीय सीट से बीजेपी के विजय बघेल लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। बघेल ने कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 438226 वोट के अंतर से पटखनी दी है। विजय बघेल 2008 में पाटन से विधायक चुने गए थे। 2023 में भी बीजेपी ने उन्‍हें पाटन विधानसभा सीट से तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ाया था। विजय बघेल विधानसभा का चुनाव हार गए, लेकिन लोकसभा की अपनी सीट बचाने में सफल रहे। लोकसभा चुनाव 2024 में विजय बघेल को 956497 वोट प्राप्‍त हुए, जबकि राजेंद्र साहू ने 518271 वोट हासिल किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें 

Full View

2024-06-05 07:45 GMT

जानिए..दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें

दुर्ग संसदीय सीट में विधानसभा की 9 सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में 9 में से 2 सीट कांग्रेस जीतने में सफल रही, जबकि बाकी 7 सीटों से बीजेप के विधायक चुने गए हैं। इस सीट से विजय बघेल लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। 

2024-06-05 07:35 GMT

रायपुर सांसद बृजमाहन अग्रवाल

रायपुर संसदीय सीट से बीजेपी के दिग्‍गज नेता बृजमोहन अग्रवाल सांसद चुने गए हैं। अग्रवाल लगातार 8वीं बार के विधायक और राज्‍य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में रायपुर से संसाद चुने गए सुनील सोनी का टिकट काट कर बीजेपी ने अग्रवाल को प्रत्‍याशी बनाया था। अग्रवाल ने 5 लाख से ज्‍यादा वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्‍याशी विकास उपाध्‍याय को मात दी है। अग्रवाल की यह जीत देश के टॉप टेन अंतर से जीत में शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में अग्रवाल को 1050351 वोट मिला, जबकि कांग्रेस के उपाध्‍याय को 475066 मत प्राप्‍त हुए। 575285 वोट के अंतर से अग्रवाल विजयी हुए। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के संबंध में और ज्‍यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें  

Full View

2024-06-05 07:31 GMT

जानिए..रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं

रायपुर लोकसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 9 सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में इनमें से 8 सीटों पर बीजेपी ने एक तरफ जीत दर्ज की। एक मात्र भाटापारा सीट कांग्रेस जीतने में सफल रही। 

2024-06-05 07:23 GMT

महासमुंद सांसद रुप कुमारी चौधरी

बीजेपी की रुप कुमार चौधरी महासमुंद से सांसद चुनी गई हैं। चौधरी ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता ताम्रध्‍वज साहू को पटखनी दी है। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता साहू 2014 में दुर्ग सांसद चुने गए थे। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में साहू गृह मंत्री थे। बीजेपी की रुप कुमारी चौधरी ने 145456 वोट के अंतर से साहू को हराया है। लोकसभा चुनाव 2024 में चौधरी को कुल  703659 वोट मिला, जबकि साहू को 558203 वोट प्राप्‍त हुआ।  बीजेपी की महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Full View

2024-06-05 07:20 GMT

जानिए..महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटे हैं। 2023 के चुनाव में महासमुंद संसदीय क्षेत्र की 8 में से 4 सीट कांग्रेस और 4 सीट बीजेपी के पाले में गई है। इस संसदीय क्षेत्र में महासमुंद के साथ धमतरी और गरियाबंद जिला शामिल है। 


2024-06-05 07:12 GMT

बस्‍तर सांसद महेश कश्‍यप

बस्‍तर संसदीय सीट से बीजेपी के महेश कश्‍यप सांसद चुने गए हैं। कश्‍यप ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता कवासी लखमा को 55245 वोट से मात दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के दीपक बैज चुनाव जीते थे, लेकिन 2024 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट कर लखमा को मैदान में उतार दिया। लखमा प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे कोंटा सीट से लगातार पांचवीं बार के विधायक हैं।  लोकसभा चुनाव 2024 में लखमा को कुल 403153 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के कश्‍यप ने 458398 वोट के साथ जीत हासिल की है। 

बीजेपी के बस्‍तर लोकसभा सीट से सांसद महेश कश्‍यप के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Full View

2024-06-05 07:08 GMT

जानिए..बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कौन-कौन सी सीटें हैं

बस्‍तर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बस्‍तर संसदीय क्षेत्र की 8 में से 5 सीट बीजेपी के पास है, जबकि 3 सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। 

Tags:    

Similar News