Begin typing your search above and press return to search.

Sansad Vijay Baghel Biography in Hindi: सांसद विजय बघेल का जीवन परिचय...

Sansad Vijay Baghel Biography: विजय बघेल दुर्ग लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए है। वे उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को हराया है। विजय बघेल पहली बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वे पाटन से विधायक निर्वाचित हुए थे। साथ ही संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में की थी।

Sansad Vijay Baghel Biography in Hindi: सांसद विजय बघेल का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Sansad Vijay Baghel Biography in Hindi: 17वीं लोकसभा के सांसद विजय बघेल दुर्ग लोकसभा से 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1959 को ग्राम उरला पोस्ट चरोदा जिला दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. नम्मूलाल बघेल है। उनकी माता का नाम स्व. सत्यभामा बघेल है। उन्होंने बी कॉम तक की शिक्षा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय रायपुर से ग्रहण की है। विजय बघेल का विवाह 23 जून 1985 को रजनी बघेल का साथ हुआ है। उनकी पत्नी की जन्मतिथि 17 जून 1966 है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।

विजय बघेल कृषि के अलावा जेसीबी का व्यवसाय करते हैं। उनका मूल निवास मकान नंबर –7 बी, सड़क–38,सेक्टर–5, भिलाई जिला दुर्ग है। विजय बघेल को खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक क्रियाकलाप एवं जन सेवा में भी रुचि है। कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी विजय बघेल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता है।

विजय बघेल सामाजिक व सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भी संलग्न रहते हैं। उन्होंने प्रदेश कुर्मी समाज के विराट सम्मेलन का आयोजन किया था। इसके अलावा वे नेत्र शिविर का भी आयोजन कर चुके हैं। सामूहिक सर्व समाज का आदर्श विवाह का आयोजन भी विजय बघेल कर चुके हैं।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

विजय बघेल ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही वर्ष 2000 में की थी। 2000 में विजय बघेल ने भिलाई नगर परिषद का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था। 2003 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और एनसीपी से 2003 का विधानसभा चुनाव उन्होंने पाटन विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था। 2003 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे विजय बघेल को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव होने के बाद में भाजपा में शामिल हो गए। 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पाटन विधानसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल के खिलाफ प्रत्याशी बनाया।

2008 के विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा में कुल 1,23,086 (79%)मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल को 59000 (47.95%) वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल को 51158 (41.57% ) वोट मिले। इस चुनाव में विजय बघेल भूपेश बघेल को हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।

विधायक निर्वाचित होने के बाद विजय बघेल को संसदीय सचिव गृह, जेल, सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन बनाया गया। इससे पूर्व वे सन 2000 में प्रथम अध्यक्ष नगर पालिका भिलाई चरौदा रहे थे। 2007 में हुए अध्यक्ष जिला संघ दुर्ग स्काउट रहे। वे पूर्व युवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रहें। इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के महामंत्री रहे।

2013 में वे फिर से भाजपा की टिकट पर पाटन विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे। इस बार भी उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल थे। कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल ने 2013 में उन्हें विधानसभा चुनाव हरा दिया। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। लेकिन ठीक इसके अगले साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को भाजपा ने दुर्ग लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। 2019 में विजय बघेल का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर से था। विजय बघेल ने प्रतिमा चंद्राकर को करीब 3 लाख 90 हजार वोटो के बड़े अंतर से हराकर चुनाव जीता और पहली बार सांसद निर्वाचित हुए।

विजय बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। 2003 में पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े थे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2008 में दूसरी बार भाजपा की टिकट से पाटन विधानसभा से चुनाव लड़े और कांग्रेस के भूपेश बघेल को हराकर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2013 में भाजपा की टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा पर इस बार उन्हें कांग्रेस के भूपेश बघेल से मात मिली। 2018 में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। 2023 में फिर से भाजपा ने पाटन से उन्हें उम्मीदवार बना कर सिटिंग सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पाटन विधानसभा से विजय बघेल ने कुल मिलाकर चार वालों विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें केवल एक बार उन्हें 2008 में जीत हासिल हुई। 2023 के विधानसभा चुनाव में पाटन से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल को 95438 वोट मिले। तो वही भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल को 75715 वोट मिले। 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विजय बघेल 13 सितंबर 2019 से जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं। वे परमर्शदात्री समिति,इस्पात मंत्रालय हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story