Vijay Baghel: पूर्व CM के गढ़ में BJP को मिली 25 हजार की लीड: लगातार दूसरी बार बड़े अंतर से जीते बड़े ओबीसी लीडर बघेल बने केंद्र में मंत्री पद के दावेदार

Vijay Baghel: विजय बघेल दुर्ग संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। इस बार उनकी लीड पिछली बार से ज्‍यादा है। बघेल ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी 9 विधानसभा सीटों पर एकतरफा लीड हासिल की है। बघेल को अब केंद्र में मंत्री पद का स्‍वभाविक दावेदार माना जा रहा है।

Update: 2024-06-06 07:57 GMT

Vijay Baghel: रायपुर। दुर्ग संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 9 सीटें शामिल हैं। इनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र पाटन भी शामिल है। कुर्मी और साहू वोटरों के दबदबा वाले दुर्ग को कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। इसकी बानगी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में देखने को मिली थी। मुख्‍यमंत्री, गृह मंत्री के साथ 2 कैबिनेट मंत्री इसी संसदीय क्षेत्र से थे। इसके बावजूद बीजेपी सांसद विजय बघेल इस सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। 2024 में दूसरी बार चुनाव लड़ रहे बघेल ने पिछली बार की तुलना में इस बार ज्‍यादा अंतर से जीत हासिल की है। इससे पार्टी में उनका कद और बढ़ गया है। ऐसे में बघेल को केंद्र में मंत्री पद का स्‍वभाविक दावेदार माना जा रहा है।

6 महीने पहले 17 हजार से हारे थे, अब 25 हजार की लीड

विधानसभा चुनाव (नवंबर- दिसंबर 2023) में बीजेपी ने विजय बघेल को तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से मैदान में उतारा था। विजय बघेल 2008 के चुनाव में इस सीट से भूपेश बघेल को मात दे चुके हैं। 2023 में मुख्‍यमंत्री के खिलाफ लड़ते हुए उन्‍होंने कड़ी टक्‍कर दी। हालांकि विजय बघेल करीब 17 हजार वोट के अंतर से विधानसभा का चुनाव हार गए, लेकिन लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम के इसी गढ़ कहे जाने वाले पाटन में विजय ने 25 हजार वोट की लीड हासिल की है।

दुर्ग संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर लीड

विजय बघेल ने न केवल पाटन बल्कि दुर्ग संसदीय क्षेत्र में शामिल सभी विधानसभा सीटों पर लीड हासिल की। कांग्रेस के राजेंद्र साहू किसी भी क्षेत्र में बघेल को टक्‍कर नहीं दे पाए। विजय बघेल को सबसे ज्‍यादा 73 हजार से अधिक की लीड वैशाली नगर विधानसभा सीट पर मिल है। दुर्ग शहर में 72 हजार, अहिवारा में 62 हजार, बेमेतरा में 48 हजार, दुर्ग ग्रामीण में 43 हजार की लीड हासिल की। इसी तरह नवागढ़ में 40 हजार, साजा में 36 हजार और भिलाई नगर में 22 हजार से ज्‍यादा की लीड रही।

विधानसभा चुनाव जीतने में रहा योगदान

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली जीत में सबसे बड़ा योगदान महतारी वंदन योजना रही। इस योजना को बीजेपी के चुनावी संकल्‍प (घोषणा) पत्र में बघेल ने ही शामिल किया था। बात दें कि विजय बघेल बीजेपी की घोषणा पत्र समित‍ि के संयोजक थे। पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए उन्‍होंने पूरे प्रदेश का दौरा किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बघेल की जमकर सराहना की।

सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल बिठाने में माहिर

बघेल को सत्‍ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाने में माहिर माना जाता है। 2008 में संसदीय सचिव रहते हुए बघेल विधानसभा में गृह मंत्री ननकी राम कंवर के सभी विभागों के प्रश्नों का जवाब देते थे। प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष के नाते सामाजिक संगठन में भी पकड़ मजबूत है। प्रदेश में ओबीसी की आबादी करीब 52 प्रतिशत मानी जाती है। बघेल ओबीसी वर्ग से आते हैं। ऐसे में यदि उन्‍हें मंत्री बनाया जाता है तो प्रदेश में इस वर्ग को संतुष्ट किया जा सकता है।प्रदेश में आदिवासी सीएम है।

पार्टी संगठन में बढ़ा कद

विजय बघेल छत्‍तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा ओबीसी चेहरा बन गए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश और राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने जिस तरह से उन पर भरोसा जताया उससे उनका कद बढ़ा है। लोकसभा चुनाव के दौरान देश में जिस तरह ओबीसी को लेकर राजनीति हुई उसमें भी बघेल केद्र में मंत्री पद के लिए फीट बैठ रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्र 

राजेंद्र साहू

 विजय बघेल 

बढ़त

वैशाली नगर 

45802 

119095

 73293

दुर्ग शहर

 41070 

113376 

72306

अहिवारा 

53832 

116316 

62484

बेमेतरा 

66339 

115077 

48738

दुर्ग ग्रामीण 

58185 

101538 

43353

नवागढ़ 

71412 

111912 

40500

साजा 

74750 

111215 

36465

पाटन 

72424 

97067 

24643

भिलाई नगर 

45802 

68760

 22958

Full View

Tags:    

Similar News