Member of Parliament from Chhattisgarh: ये हैं छत्‍तीसगढ़ के नवनिर्वाचित 11 सांसद: एक क्लिक में जानिए चुनाव परिणाम से लेकर राजनीतिक और जीवन परिचय...

Member of Parliament from Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से इस बार (लोकसभा चुनाव 2024) 10 सीट बीजेपी के खाते में गई है। वहीं, कांग्रेस अपनी कोरबा सीट बचाने में सफल रही है। प्रदेश के 11 में से 3 दूसरी बार सांसद चुने गए हैं, बाकी 8 पहली बार लोकसभा जाएंगे।

Update: 2024-06-05 06:40 GMT

Member of Parliament from Chhattisgarh: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 11 में से लोकसभा की 4 सीट सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और बस्‍तर अनुसूचित जनजाति (एसटी) और एक जांजगीर-चांपा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। बाकी 6 सीटें सामान्‍य हैं। वर्ष 2000 में छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनने के बाद से अब तक लोकसभा के लिए 5 चुनाव हो चुके हैं। 2019 के चुनाव को छोड़कर बाकी सभी चुनाव में बीजेपी 10 और कांग्रेस एक सीट जीती थी। इस बार भी यही परिणाम रहा है। 2019 में कांग्रेस बस्‍तर और कोरबा सीट जीती थी।

लोकसभा चुनाव 2024 में छत्‍तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटे बीजेपी जीतने में सफल रही है। छत्‍तीसगढ़ से सांसद चुने गए 11 में से 3 लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। इनमें दुर्ग से विजय बघेल, राजनांदगांव से संतोष पांडेय और कोरबा से कांग्रेस की ज्‍योत्‍सना महंत शामिल हैं। बाकी पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इनमें चिंतामणी (सरगुजा) तोखन साहू (बिलासपुर) रुपकुमार चौधरी (महासमुंद) बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर) भोजराज नाग (कांकेर) पहले विधायक रह चुके हैं। छत्‍तीसगढ़ से चुने गए 11 सांसदों के विषय में हम यहां विस्‍तार से बताने जा रहे हैं।

Live Updates
2024-06-05 08:59 GMT

2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से सांसद चुनी गई रेणुका सिंह केंद्र में राज्‍य मंत्री थी। 2023 में बीजेपी ने उन्‍हें विधानसभा का चुनाव लड़वाया। वहीं, लोकसभा के लिए कांग्रेस से बीजेपी में आए चिंतामणी को टिकट दिया। चिंतामणी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी शशि सिंह को 64822 वोट के अंतर से हराया। शशि सिंह का यह पहला चुनाव था। शशि को कुल 648378 वोट प्राप्‍त हुए, जबकि चिंतामणी 713200 वोट प्राप्‍त करने में सफल रहे। सरगुजा सांसद चिंतामणी के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Full View

2024-06-05 08:56 GMT

 सरगुजा संसदीय सीट छत्‍तीसढ़ की अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित 4 में से एक सीट हैै। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 8 सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन सभी सीटों पर एक तरफा जीत हासिल की थी। इस संसदीय सीट से बीजेपी लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। 

2024-06-05 08:49 GMT

छत्‍तीसगढ़ की रायगढ़ संसदीय सीट से बीजेपी के राधेश्‍याम राठिया सांसद चुने गए हैं। राठिया पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े हैं। उन्‍होंने कांग्रेस की डॉ. मनेका सिंह को 240391 वोट के अंतर से हराया है। लोकसभा चुनाव 2024 में राठिया ने कुल 808275 वोट हासिल किया, जबकि कांग्रेस की प्रत्‍याशी रही डॉ. सिंह को 567884 वोट ही प्राप्‍त कर पाईं। राठिया पहली बार चुनाव जीते हैं। रायगढ़ सांसद राधेश्‍यम राठिया के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Full View

2024-06-05 08:45 GMT

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटे हैं। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह जिला और निर्वाचन क्षेत्र जशपुर भी इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। साय इस सीट से लगातार 3 बार सांसद रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां की 8 में से 4 सीटों पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी ने जीत दर्ज किया था। 

2024-06-05 08:43 GMT

बीजेपी की कमलेश जांगड़े जांजगीर-चांपा सीट से सांसद चुनी गई हैं। उन्‍होंने कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता शिव कुमार डहरिया को हराया है। डहरिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, लेकिन विधानसभा का चुनाव हार गए थे। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्‍याशी डहरिया को 618199 वोट मिला है। वहीं बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने 678199 वोट प्राप्‍त करके 60 हजार वोट के अंतर से डहरिया को पटखनी दी है। जांजगीर-चांपा सीट से बीजेपी सांसद कमलेश जांगड़े के संबंध में और जानने के लिए यहां क्लिक करें

Full View


2024-06-05 08:36 GMT

जांजगीर- चांपा लोकसभा सीट छत्‍तीसगढ़ की एक मात्र अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित सीट है। इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटे हैं। 2023 के चुनाव में बीजेपी यहां एक भी सीट जीत नहीं पाई थी। विधानसभा की सभी आठों सीटों पर कांग्रेस का कब्‍जा है। जांजगीर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को प्रत्‍याशी बनाया था, जबकि कमलेश जांगड़े बीजेपी की प्रत्‍याशी थीं।

2024-06-05 08:31 GMT

कोरबा संसदीय सीट से ज्‍योत्‍सना महंत लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उन्‍होंने बीजेपी की दिग्‍गज नेता सरोज पांडेय को 43283 वोट के अंतर से पटखनी दी है। महंत छत्‍तीसगढ़ के दिग्‍गज कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की पत्‍नी हैं। 2019 में वे पहली बार कोरबा सीट से सांसद चुनी गई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्‍होंने कुल 570182 वोट प्राप्‍त किया है। वहीं, बीजेपी की प्रत्‍याशी सरोज पांडेय को 526899 वोट मिले। कोरबा सांसद ज्‍योत्‍सना महंत के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

2024-06-05 08:27 GMT

कोरबा संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 8 सीटे हैं। 2023 के चुनाव में यहां की 6 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और एक सीट कांग्रेस जीती है। छत्‍तीसगढ़ की यह इकलौता संसदीय सीट है, जहां कांग्रेस जीत पाई है। 

2024-06-05 08:23 GMT

बीजेपी नेता तोखन साहू बिलासपुर के सांसद चुने गए हैं। उन्‍होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को मात दी है। यादव भिलाई सीट से लगातार दूसरी बार के विधायक हैं। कांग्रेस ने यादव को बिलासपुर से प्रत्‍याशी बनाया था, लेकिन वे साहू से मात खा गए। लोकसभा चुनाव 2024 में साहू ने 724937 वोट हासिल किया, जबकि यादव 560379 मत ही प्राप्‍त कर पाए। साहू 164558 वोट से विजयी घोषित किए गए हैं। बिलासपुर सांसद तोखन साहू के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें   

Full View

2024-06-05 08:16 GMT

बिलासुपर छत्‍तीसगढ़ की न्‍यायधानी है। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 2 और बीजेपी 6 सीट जीती है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्‍जा है। 

Tags:    

Similar News