Punnulal Mohale: जानिए... कौन है CG का वह नेता जो लगातार जीत चुके हैं 11 चुनाव, लालू यादव से ज्‍यादा हैं इनके बच्‍चे

Punnulal Mohale: छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में एक ऐसा अजेय योद्धा है जो आज तक एक भी चुनाव नहीं हारा है। 2023 में सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे लगातार लगातार 4 बार सांसद चुने जा चुके हैं। इन्‍होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1977 में सरपंच के चुनाव से की थी।

Update: 2024-01-02 13:17 GMT

Punnulal Mohale: रायपुर। इस युग को सूचना क्रांति का युग कहा जाता है। नई तकनीक की वजह से पहले की अपेक्षा लोगों में हर तरह की जागरुकता बढ़ गई है। लोग नेताओं की नस-नस पहचानने लगे हैं। ऐसे में किसी नेता के लिए बार-बार चुनाव जीतना बेहद कठिन साबित होता है। लेकिन छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में ऐसे दो धुरंधर हैं जो लगातार चुनाव जीत रहे हैं। दोनों भाजपा से तालुक रखते हैं। इनमें एक बृजमोहन अग्रवाल हैं। रायपुर शहर से चुनाव लड़ने वाले अग्रवाल इस बार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। लेकिन इसी छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का एक ऐसा भी नेता है जो लगातार 11वीं बार जीता है। पंचायत चुनावों को शामिल कर लें तो यह संख्‍या 12-13 से अधिक हो जाएगी।


छत्‍तीसगढ़ की राजनीति के इस अजेय योद्धा का नाम पुन्‍नूलाल मोहले है। मुंगेली विधानसभा सीट से इस बार विधायक चुने गए मोहले की यह लगातार 11वीं जीत है। वे 2008 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार में मोहले कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से आने वाले मोहले शायरना आंदजा के लिए भी पहचाने जाते हैं।

71 वर्षीय मोहले ने 1977 में पहली बार सरपंच का चुनाव लड़ा था। सोढार ग्राम पंचायत के वे सरपंच चुने गए। 1983 में मोहले दशरंगपुर के सरपंच चुने गए। सरपंच का कार्यकाल खत्‍म होने से पहले ही 1985 में भाजपा ने उन्‍हें पहली बार विधानसभा का टिकट दिया। मोहले पहली बार में ही विधायक चुन लिए गए। इसके बाद से वे लगातार चुनाव लड़ रहे हैं और अब तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं।

1985 के बाद 1990 और 1994 में भी विधायक चुने गए। विधायक रहते भाजपा ने 1996 में उन्‍हें लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा। मोहले 1996 में पहली बार सांसद चुने गए। 1998, 1999 और 2004 में लगातार चौथी बार सांसद चुने गए। इसके बाद 2008 में फिर पार्टी ने उन्‍हें विधानसभा के मैदान में उतार दिया। तब सांसद थे। मोहले 2008, 2013, 2018 और अब 2023 में लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

जानिए...किस मामले में मोहले बिहार के लालू यादव दे चुके हैं मात

देश की राजनीति में बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चर्चा कई कारणों से होती है। इनमें से एक कारण उनके 9 बच्‍चे भी हैं। लालू की 7 बेटियां और 2 बेटे हैं। लेकिन मोहले इस मामले में लालू यादव से आगे हैं। मोहले के कुल 12 बच्‍चे हैं। इनमें 7 बेटे और 5 बेटियां शामिल हैं। पुन्‍नूलाल मोहले का पूरा सफर पढ़न के लिए यहां क्लिक करें

Tags:    

Similar News