CG News: BJP विधायक ने कार्यकर्ताओं को कहा गद्दार, प्रशिक्षण शिविर में जमकर बवाल, देखें वीडियो...

CG News: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में जमकर बवाल हो गया। बीजेपी विधायक ने जैसे ही अपने संबोधन में कार्यकताओं को गद्दार कहा, वैसे ही वहां मौजूद कार्यकताओं ने इसका विरोध किया और जमकर बवाल किया।

Update: 2026-04-06 09:46 GMT

CG News: रायपुर। बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में उस वक्त जमकर हंगामा खड़ा हो गया, जब संबोधन के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू अपने ही कार्यकताओं को गद्दार कह दिया...फिर क्या था, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने विधायक के दिए बयान का जमकर विरोध किया और विधायक से तू-तू मैं-मैं भी की। इतना ही हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। हालांकि मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति संभाली और विधायक व गुस्साएं कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला अभनपुर क्षेत्र के चंपारण मंडल अंतर्गत भिलाई गांव का है। भाजपा के द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू भी पहुंचे थे। इंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ''जो लोग पार्टी में गद्दारी करते हैं, वे लोग प्रवक्ता बनकर जाते हैं, कितनी बड़ी हम लोगों के लिए शर्म की बात है...''

इस बयान के बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान पर नाराजगी जताते हुए जमकर बवाल करने लगे। कार्यकर्ताओं ने विधायक से कहा कि विषय पर बात रखिये, ऐसा बयान मत दीजिए। प्रशिक्षण शिविर में ऐसा नहीं कहा जाता। प्रशिक्षण शिविर में धमकी दोगे आप...

नीचे देखें वीडियो...



Tags:    

Similar News