शराब के लिए बेच दी दोस्त की बाइक, गुस्साए दोस्त ने सरेराह नग्न कर की ये घिनौनी हरकत, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा VIDEO
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराबी युवक ने शराब के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इस घटना से गुस्साए युवक ने अपने शराबी मित्र को नग्न कर बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी।
इमेज सोर्स- NPG News
कोरबा। 6 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के कोरबा में शराबी युवक ने शराब के लिए अपने दोस्त की बाइक बेच दी। इस घटना से गुस्साए युवक ने अपने शराबी मित्र को नग्न कर बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी। नाराजगी इतनी, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इससे शराबी युवक के नाक-मुंह से खून निकलने लगा। घटना के आठ दिन बाद आकर मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।
शराब का आदी है युवक
पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।
इसके बाद नाराज दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की। गुस्साए दोस्त ने अमरदास के कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मारपीट की घटना को देखने वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ बदहवाश भागता हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर रही है।
पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी
दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया, घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।