मिशन 2027: भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, पार्टी बोली-गठबंधन केंद्र में है, यूपी में नहीं

UP Election 2027: बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी चिराग पासवान की पार्टी अब उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दी है।

Update: 2026-04-07 10:50 GMT

Chirag Paswan Party Contest The UP Elections: बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी चिराग पासवान की पार्टी अब उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दी है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के इस निर्णय को यूपी में दलित और युवा वोट बैंक में पैठ मजबूत करने की कोशिश बताई जा रही है।

पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि केंद्र में भाजपा से गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यूपी फर्स्ट और यूपी वाले फर्स्ट के मिशन को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। एक तरफ चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री और एनडीए के सहयोगी हैं तो दूसरी ओर उनकी निगाहें दलित वोट बैंक पर होंगी। इसका बड़ा हिस्सा बसपा के पास है। आजाद पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद भी उसे पाने में जुटे हैं।

बिहार के बाद अब यूपी की ओर चिराग

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट और बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद चिराग पासवान अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान का मानना है कि उत्तर प्रदेश में भी उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान का बड़ा आधार रहा है। अब उस जनाधार को फिर संगठित कर पार्टी को राज्य में तीसरे विकल्प के तौर पर लाने की योजना है।

बिहार विधानसभा चुनाव में भी 19 सीटें जीतीं

साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एनडीए गठबंधन में शानदार प्रदर्शन किया। इस पार्टी ने 19 विधानसभा सीटें जीतीं। पार्टी ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

कौन हैं चिराग पासवान?

चिराग पासवान दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे हैं। अभी केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्री हैं। बिहार की हाजीपुर सीट से लोकसभा सांसद और लोजपा आर के अध्यक्ष हैं। बिहार की ही जमुई सीट से 2014 से पहली बार सांसद का चुनाव लड़े और जीते। इन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीसरे सेमेस्टर तक पढ़ाई की है। बॉलीवुड फिल्म मिले ना मिले हम में एक्टर थे। 

Tags:    

Similar News