तुम मर जाओ तो ठीक रहेगा...प्रेमिका के यह कहने पर BPSC टीचर ने कर ली आत्महत्या, चैट वायरल

Bihar Teacher Suicide News: बिहार में एक शिक्षक ने अपनी प्रेमिका के मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। उसके पिता ने युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

Update: 2026-04-07 08:44 GMT

BPSC Teacher Suicide News: बिहार में प्रेमिका से तंग आकर एक बीपीएससी टीचर ने आत्महत्या कर ली है। आखिरी बार प्रेमिका से बातचीत में टीचर तरुण कुमार ने कहा था कि उसके पास अब एक ही रास्ता है कि वह आत्महत्या कर लें। इस पर प्रेमिका सोनम कुमारी ने कहा कि तुम मर जाओ तो ठीक रहेगा। अगर, मेरे नहीं रह सकते तो तुम्हारी पत्नी राइमा को वैवाहिक सुख नहीं मिलने दूंगी। इसके बाद तरुण फंदे से लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अब तरुण और उसकी प्रेमिका सोनम कुमारी के बीच की बातचीत का चैट वायरल हो रहा है। टीचर तरुण कुमार ने 2 अप्रैल की रात को आत्महत्या की है। उनके पिता अभिनय कुमार ने बेटे के सुसाइड के लिए सोनम कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पिता ने सोनम के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

अभिनय कुमार ने कॉल और चैट डिटेल भी पुलिस के साथ शेयर किया है। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अभिनय कुमार ने बताया है कि उनका बेटा पांच महीने से समस्तीपुर के वस्तु विहार में किराए के मकान में अपनी पत्नी राइमा के साथ रह रहा था। गौरतलब है कि सोनम ने 2023 में BPSC टीआरई-1 में टीचर की जॉब पाई थी। वह मुजफ्फरपुर के उसी स्कूल में तैनात थी, जहां तरुण पढ़ाता था।

 


ब्लैकमेल कर रही थी सोनम

पिता के अनुसार राइमा ने उन्हें छह महीने पहले बताया था कि तरुण को नालंदा के इस्लामपुर निवासी सोनम ब्लैकमेल कर रही है। सोनम भी बीपीएससी टीचर है। वह मुजफ्फरपुर के मड़वन में पदस्थापित है। वह शादी के लिए दबाव डाल रही थी और ऐसा नहीं करने पर रेप केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। अभिनय का कहना है कि उन्होंने भी सोनम को काफी समझाया था, लेकिन वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं थी। 26 मार्च को सोनम ने तरुण को धमकी दी थी कि अपनी पत्नी राइमा को तलाक देकर घर से निकलो। नहीं तो तुम्हें जेल भेजवा दूंगी। उसके मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर तरुण ने जान दे दी।

मामले की जांच शुरू

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक तरुण के पिता के बयान पर सोनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा-108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News