प्यार, धोखा और सुसाइड...सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, महिला कांस्टेबल से था परेशान

Bihar Top News : हाजीपुर में जढुआ ओपी अध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग और निजी तनाव वजह बताई जा रही है।

Update: 2026-04-07 06:02 GMT

Hajipur Sub Inspector Suicide: बिहार के वैशाली जिले में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ ओपी अध्यक्ष कौशल किशोर ने सोमवार देर शाम सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच के अनुसार प्रेम-प्रसंग में ओपी अध्यक्ष ने आत्महत्या की। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा के अनुसार हाजीपुर के ट्रेजरी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार महीने पहले कौशल किशोर ने दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसके बाद से महिला कांस्टेबल उस पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगा रही थी। महिला कांस्टेबल द्वारा लगातार पत्नी को छोड़ने का दबाव सब इंस्पेक्टर पर बनाया जा रहा था। इस तनाव में सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

खगड़िया के रहने वाले और 2019 बैच के थे दारोगा

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 2019 बैच के कौशल कुमार खगड़िया जिले के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर-एक एसडीपीओ सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

15 दिन पहले ही हुआ था ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार कौशल कुमार 15 दिन पहले बिदुपुर थाने से स्थानांतरण होकर हाजीपुर आए थे। इसके बाद वैशाली एसपी विक्रम सिहाग द्वारा उन्हें जढुआ ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। वे जढुआ बैंकमैन कॉलोनी स्थित किराए के मकान में वह पत्नी के साथ रहते थे।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की गंभीरता को देखकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। उसने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। पुलिस हर पहलू से पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News