Begin typing your search above and press return to search.

BJP MLA Punnulal Mohle Biography in Hindi: भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले का जीवन परिचय...

MLA Punnu Lal Mohle Biography:– पुन्नू लाल मोहले ने सातवीं बार विधायक का चुनाव जीता है। वे चार बार सांसद भी रहे हैं। प्रदेश में सर्वाधिक चुनाव जीतने का रिकॉर्ड पुन्नू लाल मोहले ने बनाया है। कांग्रेस के संजीत बनर्जी को हराकर सातवीं बार विधायक बने पुन्नू लाल मोहले ने अपने जीवन काल में पहली बार सर्वाधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत सरपंच के पद से की थी। वह भाजपा के दो कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं।

BJP MLA Punnulal Mohle Biography in Hindi: भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP MLA Punnulal Mohle Biography in Hindi: पुन्नूलाल मोहले मुंगेली विधानसभा से सातवीं बार विधायक का चुनाव जीते हैं। वे बिलासपुर लोकसभा से सांसद भी रहे है और भाजपा की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 11781 वोटो से चुनाव हराया है। संजीत जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे थे और पहली बार चुनाव लड़ रहे थे।

पुन्नूलाल मोहले का जन्म 2 जनवरी 1952 को मुंगेली जिले के दशरंगपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. महेतरा मोहले है। उन्होंने बीए द्वितीय वर्ष तक की शिक्षा अर्जित की है। उनका व्यवसाय कृषि है। वे ग्राम व पोस्ट दशरंगपुर थाना जरहागांव जिला मुंगेली के रहने वाले है। पुन्नूलाल मोहले का दो विवाह हुआ है उनका पहला विवाह स्व. चंद्रिका देवी के साथ सन् 1960 में हुआ था। उनका विवाह दूसरा विवाह स्व. द्वारिका देवी के साथ 1975 में हुआ था। उनके 6 पुत्र व पांच पुत्रियां है जिनमें से एक पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

पुन्नू लाल मोहले 1966 में सदस्य कोर्ट आफ गुरु घसीदास विश्वविद्यालय और हिंदी सलाहकार समिति बने 1977–78 में सरपंच ग्राम पंचायत सोढ़ार बने। वे अध्यक्ष शाला विकास समिति दशरंगपुर रहे। उप सचिव छत्तीसगढ़ सतनामी समाज कल्याण समिति तखतपुर बिलासपुर भी रहे। 1983–84 में सरपंच दशरंगपुर रहे। वे सदस्य जनपद पंचायत दशरंगपुर और अध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली रहे।

पुन्नूलाल मोहले ने 1985 में पहली बार विधायक का चुनाव जीता फिर 1990, 1994, 2008 2013 में फिर 2018 में छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए। 2023 में सातवीं बार विधायक का चुनाव जीते।

पुन्नूलाल मोहले विधानसभा में याचिका समिति, प्राक्कलन समिति, आयकर संबंधी समिति, जल संसाधन समिति, अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति रहे। 1991 में सदस्य कार्य समिति भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश भी रहे जल–भूतल परिवहन संबंधी समिति। 1995 उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बीजेपी मध्य प्रदेश बने। 1996 में पुन्नूलाल मोहले पहली बार बिलासपुर लोकसभा से सांसद हेतु निर्वाचित हुए।।इसके बाद 1998, 1999 एवं 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। लोकसभा के कई समितियों में भी रहे।

2008 में पुन्नूलाल मोहले पहली बार मंत्री बने। वह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, 20 सूत्रीय कार्यालय विभाग बने। 2013 में चुनाव जीतने के बाद मंत्री छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ग्रामोद्योग सहकारिता एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग बने। 2018 के विधानसभा चुनाव में पुन्नुलाल मोहले ने 60469 वोट पाया। उन्होंने कांग्रेस के राकेश पात्रे को हराया। राकेश पात्रे को 51982 वोट मिले।

2023 के जीत की कहानी:–

मुंगेली विधानसभा में पुन्नूलाल मोहले को चर्चित चेहरा होने का फायदा मिला। सामाजिक वोट भी पुन्नूलाल मोहले को मिले। उनके मुकाबले कांग्रेस के संजीत बनर्जी नया चेहरा थे। पुन्नूलाल मोहले को 85429 वोट मिले। कांग्रेस के संजीत बनर्जी को 73648 वोट मिले। जोगी कांग्रेस को 14880 वोट मिले। बसपा को 2705 वोट मिले। नोटा 1558 वोट मिले।

पुन्नू लाल मोहले ने 40 साल से लगातार 11वां चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है वह सात बार विधायक वही चार बार सांसद रहे हैं। मुंगेली विधानसभा जीतने के साथ ही पुन्नूलाल मोहले ने सर्वाधिक बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। 1980 में वे पहली बार जरहगांव विधानसभा से चुनाव लड़े पर हार गए थे। 1985 से उनकी जीत का सिलसिला शुरू हुआ।

राज्य बनने के बाद हुए पांच चुनाव में पहली बार किसी प्रत्याशी ने 80000 से अधिक एवं 50% प्रतिशत मत पाए है। पुन्नूलाल मोहले ने अपने जीवन काल में पहली बार सर्वाधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story