नीतीश कैबिनेट की कल आखिर बैठक, जानिए कौन-से लिए जा सकते हैं अहम फैसले
Nitish Kumar Last Cabinet Meeting: नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक कल हो सकती है। बृहस्पतिवार को नीतीश दिल्ली चले जाएंगे। फिर 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ ले सकते हैं।
सीएम नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया।
Nitish Kumar Last Cabinet Meeting Details: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सप्ताह दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले बुधवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद जारी है। सूत्र बताते हैं कि एनडीए के विधायकों को 12 अप्रैल से पटना में रहने को कहा गया है। इस बीच जानकारी मिल रही कि नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल हो सकती है। इसमें कई अहम प्रस्ताव पर मंजूरी मिलेगी। माना जा रहा कि इस मुद्दे पर भी प्रस्ताव संभव है कि बिहार को लेकर नीतीश कुमार के विजन पर ही 2030 तक काम हो। समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने जिन योजनाओं को मंजूरी, उनको पूरा करने का फैसला होगा।
10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे नीतीश कुमार
सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली चले जाएंगे। फिर 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। 11 अप्रैल को वे दिल्ली से वापस पटना लौटेंगे। फिर 12 या 13 अप्रैल को नीतीश विधानमंडल दल की बैठक बुला सकते हैं।
13 अप्रैल के बाद सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा
नीतीश कुमार इस बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के फैसले की जानकारी आधिकारिक रूप से देंगे। फिर नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। एनडीए विधानमंडल दल नए नेता का चयन करेगा। राज्यपाल के पास विधिवत सरकार गठन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तब जाकर नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।