जानिए कौन हैं IPS विनय तिवारी? पप्पू पांडे पर कार्रवाई करके फिर सुर्खियों में, किसान पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया, आज सफल आईपीएस अधिकारी

Who IS IPS Vinay Tiwari : गोपालगंज जिले के एसपी विनय तिवारी काफी सुर्खियों में हैं। इन्होंने जदयू विधायक और बाहुबली पप्पू पांडे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले विनय तिवारी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर चर्चा में आए थे।

Update: 2026-04-13 06:00 GMT

आईपीएस विनय तिवारी। इमेज-सोशल मीडिया।

IPS Vinay Tiwari Biography: बिहार के गोपालगंज जिले में आज सत्ताधारी जदयू के विधायक पप्पू पांडे के घर पर पुलिस ने छापा मारा है। इस कार्रवाई का नेतृत्व 2015 बैच के आईपीएस विनय तिवारी कर रहे हैं। ऐसे में लोग आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी के खिलाफ जानना चाह रहे हैं। हम आपको उनके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं...

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ( IPS Vinay Tiwari) के पिता किसान थे। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बेटे विनय तिवारी को पढ़ाने के लिए कर्ज लिया था। इसके बाद विनय तिवारी ने अपना गोल डिसाइड किया। फिर कड़ी मेहनत के बाद IPS ऑफिसर बने।

IIT BHU से ग्रेजुएट

विनय तिवारी ने ललितपुर में पढ़ाई करने के बाद कोटा से कोचिंग और इंजीनियरिंग की। उन्होंने IIT बीएचयू से ग्रेजुएशन करने के बाद पिता के सपने को पूरा करने के लिए UPSC एग्जाम क्रैक करने का मन बनाया। विनय तिवारी के मुताबिक इंजीनियरिंग के बाद वह नौकरी करना चाहते थे। कुछ पैसे कमाकर सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए अपने पैरों पर खड़े होना चाहते थे। मगर, उनके पिता ने उन्हें विश्वास दिलाया और हरसंभव मदद की। हालांकि, वह पहली बार में सिविल सेवा परीक्षा में पास नहीं हो पाए तो उन्होंने दूसरी बार कोशिश की।

193वीं रैंक आई

उन्होंने यूपीएससी के फाइनल एग्जाम को क्रैक किया। फिर इंटरव्यू हुआ। उनकी 193वीं रैंक आई है। आज वह एक सफल IPS अफसर हैं। आईपीएस विनय तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह इंजीनियरिंग के बाद नौकरी करके खुद को फायनेन्शियली मजबूत करना चाहते थे। पिता के कहने पर यूपीएससी की तैयारी में जुटे। विनय तिवारी ने यह भी कहा कि वह शुरुआत में पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। 

सुशांत सिंह राजपूत केस से मिली देशभर में पहचान

आईपीएस विनय तिवारी को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच की जिम्मेदारी मिली थी। जांच के लिए वह बिहार से मुंबई पहुंचे थे। मुंबई पहुंचने पर BMC ने उन्हें रात 11 बजे जबरन क्वारंटाइन कर दिया था। वह सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इस केस से वह सुर्खियों में आए और देशभर में पहचान मिली।

कहां-कहां संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

आईपीएस विनय तिवारी राजधानी पटना में एसपी रहते हुए कई केस का निपटारा किया है। समस्तीपुर एसपी के रूप में इनका कार्यकाल बहुत सराहनीय रहा है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कविताओं का शौक

आईपीएस विनय तिवारी को कविताओं से गहरा लगाव है। वह अक्सर काव्य पाठ करते हैं। उनके काव्य पाठ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

Tags:    

Similar News