बिहार का अगला सीएम चुनेंगे शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी ने बनाया ऑब्जर्वर, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar Next CM : बीजेपी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के ऑब्जर्वर बनाया है। पार्टी आलाकमान ने तय किया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में चुना जाएगा।

Update: 2026-04-12 11:15 GMT

Shivraj Singh Chouhan Bihar Observer : बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कवायद जारी है। इस बीच बीजेपी ने विधायक दल का नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के ऑब्जर्वर बनाया है। अब बिहार के अगले सीएम का चयन शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

माना जा रहा कि शिवराज चौहान जल्द बिहार में बीजेपी के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। फिर नए सीएम के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। यानी बिहार में बीजेपी द्वारा नए मुख्यमंत्री के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान की भूमिका अहम हो गई है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

इससे पहले नए सीएम को लेकर कई नामों की चर्चा है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

14 अप्रैल को होगी कैबिनेट की बैठक

14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक होगी। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इसके बाद कैबिनेट बैठक होगी। ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही। यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रह सकते हैं।

सम्राट और नीतीश की मुलाकात नई बात नहीं

प्रदेश कैबिनेट में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री तो वही बनेगा, जिसे एनडीए का विधायक दल नेता चुनेगा। इसमें बीजेपी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, यह बीजेपी को तय करना है‌। मामले में भाजपा की अपनी प्रक्रिया होती है‌ उधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि वे पहले भी लगातार आते रहते हैं। यह नई बात नहीं है। नई सरकार के गठन को लेकर जल्द गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Tags:    

Similar News