बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? लखेंद्र पासवान और नीतीश कुमार के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग, जानिए क्या बातचीत हुई

Bihar Next CM News : बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इसमें एक और चौंकाने वाला नाम शामिल हो गया है।

Update: 2026-04-12 12:29 GMT

Who Will be Bihar Next CM : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ले ली है। इससे पहले बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वैसे, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं सौंपा है। माना जा रहा कि वह बहुत जल्द सीएम पद छोड़ देंगे। उनके इस कदम के बाद अब पटना से दिल्ली तक इस बात की चर्चा है कि बिहार की कमान किसके हाथों में होगी? बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। मगर, द हिंदू की ताजा रिपोर्ट ने सबको हैरान किया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी के दो बार के विधायक लखेंद्र पासवान सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। लखेंद्र पासवान दलित चेहरा हैं। वह जमीन से जुड़े नेता कहे जाते हैं। अचानक उनका नाम सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या बीजेपी इस बार नए और चौंकाने वाले चेहरे पर दांव लगाने जा रही है।

नीतीश और लखेंद्र की सीक्रेट मीटिंग में क्या बातचीत हुई?

लखेंद्र पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सीक्रेट मुलाकात हुई है। जब लखेंद्र से मीडिया ने पूछा तो उन्होंने इसे औपचारिक मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को 13 अप्रैल को होने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर समारोह के लिए निमंत्रण देने गए थे। लखेंद्र ने बताया कि नीतीश इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

सीएम बनने की संभावना पर क्या ये बोले?

जब लखेंद्र से उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे दो बार के विधायक और पार्टी के लिए निरंतर काम कर रहे। पार्टी ने उन्हें उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक दिया है। वे संतुष्ट हैं। लखेंद्र कहते हैं कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व मिलकर मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा। बहुत जल्द सबकुछ साफ हो जाएगा। अब इंतजार का समय खत्म हो रहा है।

जानिए कौन हैं लखेंद्र पासवान?

लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री हैं। 20 नवंबर 2025 को मंत्री पद संभालने वाले 46 वर्षीय भाजपा विधायक पातेपुर (एससी) विधानसभा क्षेत्र (वैशाली जिला) से दूसरी बार चुने गए हैं। चुनाव आयोग के हलफनामे के मुताबिक उनके पिता नागेश्वर पासवान हैं। विधायक की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपये है। उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।

एनडीए के घटक दल सक्रिय

सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच एनडीए के सभी घटक दल सक्रिय हैं। बीजेपी और जदयू के शीर्ष नेता लगातार संपर्क में हैं, जिससे सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। आगामी कुछ दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक होने वाले हैं। बहुत जल्द नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

Tags:    

Similar News