14 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान, आज नीतीश कुमार से मिले ये बड़े नेता
Bihar CM Nitish Kumar News : बिहार में सत्ता परिवर्तन में चंद दिन बचे हैं। प्रदेश के सीएम का ताज किसके सिर पर सजेगा इसे लेकर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश ने दो दिनों के भीतर इस्तीफा देने वाले हैं।
Nitish Kumar And Shivraj Singh Chouhan News : बिहार की सियासत बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं। उसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा। प्रदेश की कमान किसके हाथ में जाएगी, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है। इस बार मुख्यमंत्री पद भाजपा के खाते में जा सकता है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को उप मुख्यमंत्री पद से मिलने की संभावना है।
ऐसे में बीजेपी के भीतर चेहरे को लेकर मंथन जारी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के अगले सीएम के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को बिहार आएंगे। इसी दिन नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के साथ आखिरी बैठक करेंगे और बैठक बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे।
आज सीएम हाउस में नीतीश कुमार से मिले ये नेता
प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मंत्री जमा खान, विधायक ऋतुराज, विधायक चेतन आनंद आज दोपहर सीएम हाउस पहुंचे। इन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की। मंत्री जमा खान ने कहा है कि 15 अप्रैल को नए सीएम के शपथ ग्रहण की पूरी उम्मीद है। सीएम और डिप्टी सीएम कौन बनेंगे ये वरिष्ठ नेता को तय करना है। मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी सीएम हाउस पहुंचे।
नए सीएम के चयन को लेकर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम कौन बनेगा, कैसे बनेगा ये सिर्फ एक-दो लोगों को तय करना है। जो दो लोग चाहेंगे, वही होना है। दिल्ली से सरकार चल रही। रिमोट से सरकार चल रही। जो भी बनेगा जनता का उनके पास मैंडेट नहीं है। जो दिल्ली से तय होगा, जो लोग तय करते हैं, वही होगा। दिल्ली से ही तय हुआ था कि नीतीश जी को हटाना है। हट गए। हमको नहीं लगता है कि इसमें नया सवाल बचा है। जनता का बहुमत इनको नहीं मिला है।