कटिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 18 लोग घायल

Katihar News In Hindi: कटिहार में बासघरा चौक के पास बस, ट्रक, पिकअप और बाइक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। 18 लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Update: 2026-04-11 16:03 GMT

घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस और मौजूद लोग। इमेज-सोशल मीडिया।

Katihar Road Accident News: बिहार के कटिहार जिले में आज भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा

कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 पर हुआ। भीषण सड़क हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, इस हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर 7 लोगों ने तोड़ा दम

बताया जाता है कि फुलवरिया और बसगढ़ा के बीच NH-31 पर तेज रफ्तार बस और यात्रियों से भरी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई‌ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर 7 लोगों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में महिलाएं और बच्ची शामिल

मृतकों में महिलाएं और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं‌। जिला पुलिस के मुताबिक पिकअप में सवार सभी लोग पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके के रहने वाले थे। वो मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे।

Tags:    

Similar News