Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, अब इस छुट्टी में नहीं जोड़ा जाएगा रविवार का अवकाश, शिक्षा मंत्री का ऐलान

Bihar Teacher News: आज विधानसभा सत्र में सदन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ऐलान किया है कि सरकारी शिक्षकों के रविवार का अवकाश अब आकस्मिक अवकाश में नहीं जोड़ा जायेगा. अब तक रविवार के छुट्टियों को आकस्मिक अवकाश में जोड़ दिया जाता था.

Update: 2026-02-27 09:21 GMT
इमेज- NPG

Bihar Teacher News: 27 फरवरी 2026, बिहार के सरकारी शिक्षकों के अवकाशों से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आयी है. अब रविवार का अवकाश शिक्षकों के निजी अवकाश में नहीं जोड़ा जायेगा. इसे लेकर विधानसभा सदन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ऐलान किया है. जिससे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. 

किन अवकाशों को आकस्मिक अवकाश में नहीं जोड़ा जाएगा

बिहार विधान परिषद में रविवार और अन्य राजकीय- सार्वजनिक अवकाश को आकस्मिक अवकाश में नहीं जोड़ा जायेगा. इसे जोड़ा जाना गलत कोई शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेता है और उसके बीच में रविवार अन्य छुट्टी पड़ती है. तो इसे आकस्मिक अवकाश में नहीं जोड़ सकते हैं. इसे लेकर ई-शिक्षा कोष पोर्टल में अपडेट किया जाएगा.

शिक्षकों को नहीं मिल रहा था आकस्मिक अवकाश का लाभ

दरअसल, जब भी कोई शिक्षक छुट्टी लेता है और बीच में कोई अन्य अवकाश पड़ता है तो उसे भी निजी अवकाश में जोड़ दिया जाता है. जिससे शिक्षकों को निर्धारित आकस्मिक अवकाश लाभ नहीं मिल पाता है. 

विधानसभा सदन में उठा था मुद्दा  

जानकारी के मुताबिक़, आज विधानसभा सदन में शिक्षकों के अवकाशों का मुद्दा उठा था. कई सदस्यों ने इसे लेकर सवाल उठाया था. इस दौरान बताया गया कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल में ही तकनीकी खामी है. इसकी वर्तमान प्रणाली है रविवार के अवकाश को आकस्मिक में जोड़ देती है. जिसमे तत्काल सुधार की मांग की गयी. साथ ही इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया गया.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा 

इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा है आकस्मिक अवकाश के दौरान रविवार को जोड़ना उचित नहीं है. केवल कार्यदिवस ही आकस्मिक अवकाश गिना जायेगा. इसमें सुधार किया जाएगा. किसी भी शिक्षक के अधिकारों का हनन नहीं होगा.  



Tags:    

Similar News