कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? कल शाम 4 बजे होगा ऐलान, 15 को शपथ ग्रहण में पीएम मोदी होंगे शामिल

Bihar Next CM News : बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कल शाम 4 बजे हो जाएगा। इससे पहले नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। अगले दिन नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

Update: 2026-04-13 14:43 GMT

बिहार विधानसभा के बाहर भीड़। इमेज-एआई 

Bihar New CM Announcement : बिहार में नई सरकार के गठन को तैयारियां तेज हैं। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आज पटना डीएम, एसपी, एसएसपी समेत सीनियर अधिकारियों की बैठक बुलाई।

लोक भवन में चली बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। इससे पहले राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। दोनों के बीच 30 मिनट बात हुई।

नीतीश कुमार दोपहर 3.30 बजे देंगे इस्तीफा

सीएम नीतीश कुमार कल 3.30 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। दोपहर 2 बजे प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होनी है। इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी। इसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। शाम 4 बजे शिवराज सिंह चौहान नए सीएम का ऐलान करेंगे। 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शपथ समरोह होगा।

बड़े हाईलाइट्स

15 अप्रैल की सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ समारोह होगा। इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। वे 14 अप्रैल शाम पटना पहुंचेंगे। 14 अप्रैल यानी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में उनके कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। बैठक बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

नए सीएम की रेस में ये नेता

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, जनक राम, मंत्री श्रेयसी सिंह, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता।

Tags:    

Similar News