25-30 फिर से नीतीश वाले पोस्टर जदयू ऑफिस से हटाए गए, सम्राट चौधरी के लिए...

Bihar Political News : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर जारी कवायद के बीच जदयू ऑफिस के बाहर से नीतीश कुमार के पोस्टर को हटा दिया गया है। कल नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा सौंप सकते हैं।

Update: 2026-04-13 09:30 GMT

Bihar Next CM News: बिहार में नई सरकार का गठन अगले दो से तीन दिनों में हो जाएगा। नए सीएम के चयन की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी गई है। वह कल बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इस बीच जदयू ऑफिस में 25 से 30 फिर से नीतीश वाले पोस्टर हटाए गए हैं। दूसरी ओर पटना के शीतला मंदिर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हवन हो रहा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बीच बातचीत हुई है। सूचना है कि जदयू के संभावित मंत्रियों की लिस्ट के साथ दोनों नेता पहुंचे हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार हाजीपुर निकल गए हैं। उनके साथ विजय चौधरी हैं। सीएम विकास कार्यों का जायजा लेने गए हैं।

दूसरी ओर सुबह में संजय झा, ललन सिंह, मंत्री जमा खान, बिजेंद्र यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। सीएम हाउस में एक घंटे इनकी मीटिंग चली। नीतीश कुमार से मिलकर निकले मंत्री जमा खान ने कहा कि नई सरकार बनने जा रही है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी आ सकते हैं।

राज्यपाल से मिले पटना डीएम

पटना के डीएम त्यागराजन आज राजभवन पहुंचे। वे 30 मिनट रुके। डीएम शपथ ग्रहण की तैयारियों के बारे में राज्यपाल को बताने लोक भवन पहुंचे थे। इधर, जदयू में मंत्रिमंडल के आकार से लेकर नए-पुराने चेहरों के संतुलन तक गहन मंथन चल रहा है। पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही। इसके लिए वे कल शाम दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं।

कल नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक

कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में उनके कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। बैठक बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। फिर एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। भाजपा से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी। 

Tags:    

Similar News