RR chose to field : राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RR chose to field : आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक 21 मुकाबले खेले गये हैं, जिसमें 12 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है, वहीं, 9 मर्तबा राजस्थान रॉयल्स विजयी रही है।

Update: 2026-04-13 13:57 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

RR chose to field : IPL 2026 का 21वां मैच आज निजामों के शहर हैदराबाद में खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। इसके साथ ही कप्तान ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंजे और ईशान मलिंगा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।


वहीं, राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते दिखेंगे। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया जा सकता है क्योंकि अभी उनका नाम प्लेइंग 11 में नहीं है। इसके साथ ही ध्रुव जुरेल, कप्तान रियान पराग, विकेटकीपर बैटर प्रिटोरियस, डोनेवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

आज की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हमेशा बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। गेंदबाजों के ऊपर हमेशा बल्लेबाज हावी रहे हैं। इस स्टेडियम में रनों की खूब बारिश होती है लिहाजा आज भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। यहां खेले गये आखिरी 5 टी20 मुकाबलों में से तीन मैच टारगेट डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी। गौरतलब है कि इस मैदान पर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना है।

RR vs SRH हेड-टू-हेड

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक 21 मुकाबले खेले गये हैं, जिसमें 12 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है, वहीं, 9 मर्तबा राजस्थान रॉयल्स विजयी रही है लिहाजा आंकड़ों के हिसाब से हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान पर भारी लग रहा है लेकिन मौजूदा फॉर्म के मुताबिक राजस्थान फिलहाल हैदराबाद से काफी आगे है।

Tags:    

Similar News