RCB ki jeet per Vijay Malya : RCB की धमाकेदार जीत से विजय माल्या गदगद, क्रिकेटर्स को बताया शेर, कहा : मुंबई को हरा सुनाई दहाड़

RCB ki jeet per Vijay Malya : इंग्लैंड में रह रहे विजय माल्या अक्सर आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर इनदिनों पोस्ट डालते हैं और अपनी खुशी जाहिर करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रति उनका लगाव अब भी कम नहीं हुआ है।

Update: 2026-04-13 08:15 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

RCB ki jeet per Vijay Malya : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पुराने मालिक विजय माल्या ने मुंबई इंडियंस पर मिली आरसीबी की धमाकेदार जीत पर खुशी जाहिर की है और एक ट्वीट कर क्रिकेटर्स को 'शेर' बताया है। उन्होंने हार्दिक पांड्या की टीम पर मिली 18 रनों की जीत पर जश्न मनाते हुए आरसीबी की जमकर तारीफ भी की है।

RCB की धमाकेदार जीत से विजय माल्या गदगद

आरसीबी के पुराने मालिक विजय माल्या ने टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों को 'शेर' कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'RCB नम्मा सिम्हागलु मतलब 'हमारे शेर'। बेंगलुरु के शेरों ने मुंबई के घर में बल्ले और गेंद से अपनी दहाड़ सुनाई है और शानदार जीत दर्ज की है।'



सोशल मीडिया पर जाहिर करते हैं खुशी

फिलहाल इंग्लैंड में रह रहे विजय माल्या अक्सर आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर इनदिनों पोस्ट डालते हैं और अपनी खुशी जाहिर करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रति उनका लगाव अब भी कम नहीं हुआ है। वे आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर डालकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं।

Tags:    

Similar News