PBKS ne jita Toss : पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS ne jita Toss : फिलहाल पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, सनराइजर्स की टीम छठे स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम ने 3 मुकाबलों में से एक में जीत हासिल की है।

Update: 2026-04-11 09:53 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

PBKS ne jita Toss : IPL 2026 में आज 17वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं।

पंजाब ने जीता टॉस

इस मैच में पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 पर नजर डाले तो प्रियांश आर्य के साथ प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करते नजर आएंगे। इसके बाद कूपर कोनोली, कप्तान श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेन्द्र को शामिल किया गया है।


सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को शामिल किया गया है।

IPL 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स ने अबतक धांसू प्रदर्शन किया है और तीन मैच में 5 अंक बटोर लिए हैं। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था लिहाजा दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक का बंटवारा हुआ था। फिलहाल पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, सनराइजर्स की टीम छठे स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम ने 3 मुकाबलों में से एक में जीत हासिल की है। 

Tags:    

Similar News