Wanindu Hasaranga ka Replacement : वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का एलान, LSG में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका का ये धांसू ऑलराउंडर

Wanindu Hasaranga ka Replacement : उन्होंने अबतक तीन टेस्ट मैच के साथ 4 वन-डे मुकाबले खेले हैं। साथ में 37 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का भी अनुभव है।

Update: 2026-04-10 13:15 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Wanindu Hasaranga ka Replacement : संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए राहत भरी खबर है कि श्रीलंका के क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा का रिप्लेसमेंट मिल गया है। वानिंदु हसरंगा की जगह अब दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिकेटर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया गया है।

जॉर्ज लिंडे LSG में शामिल

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैमस्ट्रिंग की वजह से वानिंदु हसरंगा चोटिल हो गये थे और आईपीएल ज्वाइन नहीं कर सके थे। ऐसा माना जा रहा था कि वे जल्द ही फिट हो जाएंगे लेकिन अब उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे पहली मर्तबा आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

LSG ने बेस प्राइज 1 करोड़ में रुपये जोड़ा

जॉर्ज लिंडे को लखनऊ सुपरजायंट्स ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है। वे हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ थे। उन्होंने अबतक तीन टेस्ट मैच के साथ 4 वन-डे मुकाबले खेले हैं। साथ में 37 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का भी अनुभव है।

Tags:    

Similar News