Dewald Brevis ki wapasi : चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बड़ी राहत, DC के खिलाफ होगी डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी, कहा : बढ़ गई है रनों की भूख

Dewald Brevis ki wapasi : चेन्नई सुपरकिंग्स को डेवाल्ड ब्रेविस की कमी काफी खल रही है। सीएसके लगातार शुरुआती तीन मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर खड़ी है।

Update: 2026-04-10 13:44 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Dewald Brevis ki wapasi : आईपीएल 2026 में जीत के लिए तरस रही चेन्नई सुपरकिंग्स को अब अपने विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का शिद्दत से इंतजार है। हालांकि, इस बीच CSK के लिए राहत भरी खबर है कि डेवाल्ड ब्रेविस की 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी हो सकती है।

DC के खिलाफ होगी डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक डेवाल्ड ब्रेविस की दिल्ली के खिलाफ वापसी लगभग तय है। जानकारी के मुताबिक उन्हें फिट भी घोषित कर दिया गया है। इस बीच डेवाल्ड ब्रेविस ने नेट्स में जमकर प्रैक्टिस की है और लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं।


वहीं, आर. अश्विन के यू-ट्यूब चैनल पर भी डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। जो क्रिकेट से प्यार करते हैं, उनका बाहर बैठना काफी मुश्किल होता है लेकिन चोटिल होने की वजह से मेरे रनों की भूख बढ़ गई है। इस दौरान मैंने गेम को इंप्रूव करने पर फोकस किया है।

सबसे निचले पायदान पर है चेन्नई सुपरकिंग्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने ये भी कहा कि कल मेरी ट्रेनिंग काफी शानदार रही। बल्ले से गेंद शानदार तरीके से निकल रही थी इसलिए मैं काफी खुश हूं। गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स को डेवाल्ड ब्रेविस की कमी काफी खल रही है। सीएसके लगातार शुरुआती तीन मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर खड़ी है।

Tags:    

Similar News