RR vs RCB 16th IPL Match aaj ki pitch report : राजस्थान रॉयल्स और RCB की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड

RR vs RCB 16th IPL Match aaj ki pitch report : आईपीएल 2026 में अभी तक दोनों ही टीम अजेय रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अबतक कुल 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अबतक 2 मैच खेले हैं और जीत के घोड़े पर सवार है>

Update: 2026-04-10 06:20 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

RR vs RCB 16th IPL Match aaj ki pitch report : IPL 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की ये भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं, आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस होगा।

राजस्थान रॉयल्स और RCB की भिड़ंत आज

आईपीएल 2026 में अभी तक दोनों ही टीम अजेय रही हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अबतक कुल 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अबतक 2 मैच खेले हैं और जीत के घोड़े पर सवार है लेकिन इस मैच में किसी एक टीम की हार तय है लिहाजा मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है।


हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अबतक कुल 34 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें 17 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने और 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। वहीं, 3 मैच बेनतीजा रहे थे। फिलहाल आंकड़ों पर गौर करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी लगता है।

आज की पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहती है। इस ग्राउंड पर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद आराम से बल्ले पर आती है लिहाजा बल्लेबाजों की धूम रहती है। प्रशंसकों को भी उम्मीद है कि इस पिच पर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, ओस की वजह से टीमें टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लेती हैं। यहां खेले गये पिछले मैच में भी राजस्थान रॉयल्स ने सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम को रौंदा था।

Tags:    

Similar News