Kohli se Tulna per bhadke Babar Azam : विराट कोहली की तरह मैच फिनिश नहीं करने के सवाल पर भड़के बाबर आजम, हो गये लाल-पीला, जमकर निकाली भड़ास

Kohli se Tulna per bhadke Babar Azam : प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी काबिलियत और कोहली जैसा गेम फिनिश नहीं करने के बारे में सवाल पूछा तो वे बौखला गये।

Update: 2026-04-09 09:13 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Kohli se Tulna per bhadke Babar Azam : भारत के रन मशीन और विश्व के टॉप बैट्समैन में शुमार विराट कोहली से तुलना पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भड़क उठे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी काबिलियत और कोहली जैसा गेम फिनिश नहीं करने के बारे में सवाल पूछा तो वे बौखला गये।

कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम>

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम की टीम पेशावर जल्मी ने रोमांचक अंदाज में हैदराबाद किंग्समैन को आखिरी गेंद पर हराया। इस दौरान पेशावर जल्मी की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान बाबर आजम (43 रन) बनाए। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 37 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 43 रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने बाबर आजम से विराट कोहली जैसा गेम फिनिश नहीं करने को लेकर सवाल पूछा, जिसके बाद बाबर आजम लाल-पीला हो गये।


पत्रकार ने बाबर आजम से पूछा कि "विराट कोहली भी आपकी तरह से शॉट ऑफ गेम खेलते हैं लेकिन वे मैच फिनिश कर आते हैं लेकिन आप नहीं करते हैं। क्रिकेट फैंस उनकी तुलना आपसे करते हैं तो इसपर आपके क्या विचार है?"

पत्रकार का ये सवाल सुनते ही बाबर आजम का गुस्सा के मारे मुंह लाल हो गया। उन्होंने पत्रकार को रोकते हुए कहा कि ये बातें अपने पास रखो और खत्म करो। ये तुम्हारी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News