Ganguly ne ki Md. Shami ki tarif : मो. शमी की कातिलाना गेंदबाजी से 'दादा' गदगद, सेलेक्टर्स को दिया दो टूक संदेश
Ganguly ne ki Md. Shami ki tarif : सौरव गांगुली ने मो. शमी की तारीफ करते हुए कहा कि बड़ी बात ये है कि शानदार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर होने के बावजूद भी वह डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी को तैयार है।
इमेज सोर्स - गूगल
Ganguly ne ki Md. Shami ki tarif : आईपीएल 2026 में मो. शमी की आग उगलती गेंदों ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली को काफी प्रभावित किया है। तेज गेंदबाज मो. शमी की गेंदबाजी से गदगद सौरव गांगुली ने उनका समर्थन किया है और कहा है कि वो टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के साथ फास्ट बॉलिंग की बागडोर संभालने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
मो. शमी की कातिलाना गेंदबाजी से गांगुली गदगद
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मो. शमी की कातिलाना गेंदबाजी का जिक्र करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि मो. शमी की काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं है। उन्होंने भारतीय सेलेक्टर्स को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि मैंने ये बात पहले भी कही है और एकबार फिर कहूंगा कि मो. शमी को जसप्रीत बुमराह के साथ दूसरे छोर से गेंदबाजी करते हुए देखना चाहिए। वो एक शानदार गेंदबाज हैं, जिसका नजारा पिछले मैच में देखने को मिला है। मो. शमी ने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार विकेट हासिल किया।
'दादा' ने सेमीफाइनल मैच का किया जिक्र
मो. शमी की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि मो. शमी की काबिलियत उसे दूसरों से अलग बनाती है। अभी हाल में ही संपन्न हुए रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान सेमीफाइनल में बंगाल की तरफ से खेलते हुए मो. शमी ने 8 विकेट झटके थे। हालांकि, हम वो मैच नहीं जीत पाए लेकिन उसकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत ही बंगाल रणजी ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर सकी थी।
सौरव गांगुली ने मो. शमी की तारीफ करते हुए कहा कि बड़ी बात ये है कि शानदार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर होने के बावजूद भी वह डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी को तैयार है।