KKR ke liye Good News : केकेआर के लिए राहत भरी खबर, 22 गज की पट्टी पर धूम मचाने लौट रहा सबसे महंगा धांसू तेज गेंदबाज

KKR ke liye Good News : किंग खान शाहरुख खान की टीम का गेंदबाजी आक्रमण पहले से ही कमजोर है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद हर्षित राणा भी चोटिल हो गये हैं।

Update: 2026-04-07 08:27 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

KKR ke liye Good News : आईपीएल 2026 की शुरुआत से शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम क्रिकेट मैदान पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। बेहतरीन गेंदबाजों की कमी से जूझ रही केकेआर के लिए फिलहाल एक राहत भरी खबर है।

केकेआर के लिए राहत भरी खबर

दरअसल, केकेआर के स्टार गेंदबाजों में शुमार श्रीलंका के मथीशा पथिराना जल्द ही मैदान पर वापसी करते दिखेंगे। नीलामी में रिकॉर्ड 18 करोड़ में बिके मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली में खिंचाव की वजह से 22 गज की पट्टी से दूर हैं। फिलहाल वे रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है, जो केकेआर के लिए बेहद अच्छी खबर है।


केकेआर में चोटिल गेंदबाजों की भरमार

गौरतलब है कि किंग खान शाहरुख खान की टीम का गेंदबाजी आक्रमण पहले से ही कमजोर है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद हर्षित राणा भी चोटिल हो गये हैं। मुस्तफिजुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया गया, जबकि हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को केकेआर में जगह मिली है।

इसके साथ ही केकेआर के ही एक और तेज गेंदबाज आकाशदीप भी चोटिल हैं और उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News