ICC Player of the month March Nominees : भारत के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए गुड न्यूज, प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए ये दो भारतीय क्रिकेटर नामांकित

ICC Player of the month March Nominees : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उस क्रिकेटर को ही प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजता है, जो क्रिकेटर उस महीने में शानदार प्रदर्शन करते हैं।

Update: 2026-04-07 05:00 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

ICC Player of the month March Nominees : भारत के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि आईसीसी ने मार्च माह के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के तौर पर भारत के तूफानी ओपनर संजू सैमसन के साथ यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को नामांकित किया है। इन दो नामों के अलावा दक्षिण अफ्रीका के बैट्समैन कॉनर एस्टरहुइजेन को भी नामांकित किया गया है। अब इन तीन बड़े प्लेयर्स में से किसी एक को प्येयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा जाएगा।

दो भारतीय क्रिकेटर नामांकित

गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उस क्रिकेटर को ही प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजता है, जो क्रिकेटर उस महीने में शानदार प्रदर्शन करते हैं। बीते महीने यानी मार्च 2026 में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन अचानक से उनकी बल्लेबाजी में गजब की तब्दीली आई और वे टीम इंडिया के खेवनहार बन गये। उनकी धांसू बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत पायी। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।


जसप्रीत बुमराह का भी नाम शामिल

वहीं, संजू सैमसन की तरफ यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान धारदार गेंदबाजी कर अपना स्थान पक्का किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीते थे। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

कॉनर एस्टरहुइजेन भी नामांकित

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को भी नामांकित किया गया है। उन्होंने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी 5 मैचों में 50 की औसत से 200 रन बनाए थे।

Tags:    

Similar News