CSK ki Har per sawal : CSK की लगातार तीन हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर्स, रायडू और अश्विन समेत कई दिग्गजों ने खड़े किए सवाल, जानिए क्या कहा?

CSK ki Har per sawal : सीएसके की हार के बाद एकतरफ फैंस जहां निराश और परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट भी सवालों के घेरे में आ गया है।

Update: 2026-04-06 09:02 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

CSK ki Har per sawal : आईपीएल 2026 के शुरुआती तीन मैच लगातार हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान 10वें नंबर पर पहुंच गई है। सीएसके की हार के बाद एकतरफ फैंस जहां निराश और परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट भी सवालों के घेरे में आ गया है।

अश्विन ने भी लगाई क्लास

दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे आर. अश्विन ने कहा कि मौजूदा हालात में CSK की युवा टीम को आगे बढ़ाने का बस एक ही रास्ता है कि हताश खिलाड़ियों का टीम मैनेजमेंट की तरफ से मनोबल बढ़ाया जाए और उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इस वक्त मजबूत कार्यशैली और टीम बॉन्डिंग की सख्त जरूरत है ताकि टीम में निराशा का अंधकार छंट जाए।


इसके साथ ही आर. अश्विन ने चेन्नई सुपकिंग्स की गेंदबाजी रणनीति पर सवाल खड़े किए और कहा कि टीम अपने बॉलर्स की ताकत पर भरोसा करने की बजाए वाइड यॉर्कर डालने के लिए मजबूर कर रही है, जो सही नहीं है।

भड़के अंबाती रायडू

वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू भी टीम की लगातार हार से निराश हैं। उन्होंने कहा कि CSK अपनी खराब योजना पर ही लगातार टिकी रही, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को पिटते देखने के बाद किसी ने बीच में आकर 20-30 सेकेंड लेकर गेम को थोड़ा धीमा नहीं किया और बॉलर्स को सही दिशा नहीं दी।

एरन फिंच ने क्या कहा?

वहीं, पूर्व क्रिकेटर एरन फिंच ने कहा कि ओवर्टन लगातार राउंड द विकेट गेंदबाजी कर छक्के खा रहे थे लेकिन किसी ने उनके पास जाकर ओवर द विकेट आने की सलाह नहीं दी और ये नहीं बताया कि ये योजना काम नहीं कर रही है, इसे बदलो।

Tags:    

Similar News