Commentary kyu nahi karte Yuvraj Singh : युवराज सिंह क्यों नहीं करते कमेंट्री?, 'सिक्सर किंग' का बड़ा खुलासा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Commentary kyu nahi karte Yuvraj Singh : क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह बिजनेस फील्ड में उतरे और रेस्तरां के साथ-साथ गोल्फ लीग में इनवेस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने कई क्रिकेटर्स को निजी कोचिंग भी दी और मेंटॉर की भूमिका निभाई।
इमेज सोर्स - गूगल
Commentary kyu nahi karte Yuvraj Singh : 'ब्रेकलेस' इनिंग्स खेलने में माहिर और लंबे-लंबे छक्के लगाने के बादशाह युवराज सिंह ने अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। युवराज सिंह ने ये भी खुलासा किया है कि आखिर वे कमेंट्री क्यों नहीं करते हैं?
युवराज सिंह क्यों नहीं करते कमेंट्री?
'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री नहीं करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि वे उनलोगों के साथ काम नहीं करना चाहते, जिन्होंने उनके ऊपर निजी टिप्पणियां की थी। हालांकि, उन्होंने किसी कमेंटेटर का नाम नहीं लिया और कहा कि निजी जिंदगी के बारे में अनर्गल टिप्पणी चुभती है लिहाजा वे उनके साथ बैठकर कमेंट्री नहीं कर सकते हैं।
युवराज सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा कि वे लोग मेरी निजी जिंदगी के बारे में बोलते थे लेकिन क्रिकेट के बारे में नहीं। मुझे लगता है कि कोई किसी स्पोर्ट्स के बारे में बातें करें तो समझ में आता है लेकिन जब आप निजी हो जाते हैं तो फिर वे कमेंट्स जिंदगी भर आपके साथ चलते हैं लिहाजा मैं उनलोगों के साथ बैठकर कमेंट्री नहीं कर सकता।
संन्यास के बाद क्या करते हैं युवराज?
गौरतलब है कि क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह बिजनेस फील्ड में उतरे और रेस्तरां के साथ-साथ गोल्फ लीग में इनवेस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने कई क्रिकेटर्स को निजी कोचिंग भी दी और मेंटॉर की भूमिका निभाई।