DC vs MI IPL match Aaj ki pitch report : IPL में आज डबल हेडर, दिल्ली और मुंबई के बीच पहला मुकाबला, जानिए कब होगा टॉस और कैसा रहेगा पिच का मिजाज, देखिए संभावित प्लेइंग 11
DC vs MI IPL match Aaj ki pitch report : फिलहाल दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं लिहाजा आज के मुकाबले में कौन किसपर भारी पड़ता है, ये देखना दिलचस्प होगा।
इमेज सोर्स - गूगल
DC vs MI IPL match Aaj ki pitch report : आईपीएल 2026 में आज पहली बार डबल हेडर होगा यानी शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी तो मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या करते दिखेंगे। फिलहाल दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं लिहाजा आज के मुकाबले में कौन किसपर भारी पड़ता है, ये देखना दिलचस्प होगा। ये मुकाबला दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू होगा। हालांकि, टॉस आधे घंटे पहले 3 बजे होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड
गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक 16 मैच और मुंबई इंडियंस ने 21 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि, इन सबके बीच एक दिलचस्प आंकड़ा ये है कि दोनों टीमों के बीच खेले गये पिछले 5 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 4 मुकाबले जीत अपना दबदबा बरकरार रखा है।
आज की पिच रिपोर्ट
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। इस पिच पर छक्के-चौकों की बरसात देखने को मिल सकती है। क्रिकेट विशेषज्ञों की माने तो ये पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग होगी। यहां ढेर सारे रन बन सकते हैं। ये वही पिच है, जहां पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
आज का मौसम
हालांकि, आज के मौसम को लेकर थोड़ी चिंता बरकरार है क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज के साथ तूफान की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निशांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह