GT vs RR IPL match Aaj ki pitch report : गुजरात और राजस्थान के बीच आज दूसरा मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए संभावित प्लेइंग 11

GT vs RR IPL match Aaj ki pitch report : अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। हालांकि, टॉस आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा।

Update: 2026-04-04 07:10 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

GT vs RR IPL match Aaj ki pitch report : IPL 2026 का 9वां मुक़ाबला आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में है तो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करते दिखेंगे। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मुक़ाबला है। इसके पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस मैच हार गई थी, वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत की थी। अहमदाबाद में ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। हालांकि, टॉस आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा।

GT vs RR हेड टू हेड

आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की अबतक कुल 8 बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें से छह मर्तबा गुजरात और दो मर्तबा राजस्थान रॉयल्स की टीम विजयी रही है। वहीं, अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच तीन बार आमना-सामना हुआ है, जिनमें से दो बार GT और एक बार RR ने मुकाबला जीता है।


आज की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 7 पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भी रनों का अंबार खड़ा हो सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2024 के बाद इस पिच पर अबतक 6 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें 4 में पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है। इन सभी मैचों का फर्स्ट इनिंग का औसत स्कोर 207 रन रहा है।

आज का मौसम

अहमदाबाद में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच में ओस का असर कम देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम. शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रशीद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और मो. सिराज।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्र बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

Tags:    

Similar News