CSK vs PBKS Match Aaj ki Pitch Report : चेन्नई और पंजाब की भिड़ंत आज, कैसा रहेगा पिच का मिजाज, यहां देखिए संभावित प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड

CSK vs PBKS Match Aaj ki Pitch Report : एकतरफ जहां CSK की टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी, वहीं, दूसरी तरफ पंजाब किंग्स लगातार दूसरी जीत के लिए जोर आजमाइश करेगी।

Update: 2026-04-03 07:27 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

CSK vs PBKS Match Aaj ki Pitch Report : IPL 2026 का सातवां मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। एकतरफ जहां CSK की टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी, वहीं, दूसरी तरफ पंजाब किंग्स लगातार दूसरी जीत के लिए जोर आजमाइश करेगी। हालांकि, इस मैच में भी महेन्द्र सिंह धोनी उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे पिंडली की चोट से ग्रसित हैं।

यहां देखिए पिच रिपोर्ट

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे खेला जाएगा। हालांकि, टॉस शाम 7 बजे होगा। चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो ये बैटिंग पैराडाइज होगी और यहां बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी। हालांकि, पहले ये पिच स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी। यहां रविंद्र जडेजा और आर. अश्विन का सिक्का चलता था लेकिन धीरे-धीरे अब ये पिच बैटिंग फ्रेंडली हो गई है। खासकर अंडर लाइट यहां बल्लेबाजों की चांदी होगी। इस पिच पर ढेर सारे रन बनने की पूरी उम्मीद है।


गौरतलब है कि अभी हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी टीम इंडिया ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 254 रन बनाए थे। इस मैदान पर टीमें अक्सर टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं। रिकॉर्ड भी इसकी गवाही दे रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां 56.04% मैच जीते हैं तो वहीं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 43.96% ही मैच जीत सकी है।

CSK vs PBKS हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल 32 मैच खेले गये हैं, जिनमें से 16 मैच CSK और 16 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं यानी दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं।

वेदर रिपोर्ट

3 अप्रैल यानी शुक्रवार को चेन्नई में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रात में बादल छाए रहेंगे। 5 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपरकिंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़ और युजवेंद्र चहल

Tags:    

Similar News