ICC T20 bowlers Rankings Varun-Bumrah ka Jalwa : ICC ने जारी की T20 गेंदबाजों की रैंकिंग, वरुण चक्रवर्ती और बुमराह का जलवा, देखें टॉप10 की लिस्ट

ICC T20 bowlers Rankings Varun-Bumrah ka Jalwa : भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक पायदान की छलांग लगाते हुए अब 16वें नंबर पर पहुंच गये हैं जबकि लेग स्पिनर अक्षर पटेल 18वें नंबर पर बरकरार हैं।

Update: 2026-04-02 05:50 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

ICC T20 bowlers Rankings Varun-Bumrah ka Jalwa : आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की भी रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा जारी रैकिंग के मुताबिक टॉप-5 में ही दो भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। इनमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है।

टॉप - 5 में दो भारतीय गेंदबाज शामिल

आईसीसी द्वारा जारी किए गये रैंकिंग के मुताबिक पहले पायदान पर अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने बीते कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद हैं। वहीं, चौथे पायदान पर इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद हैं। पांचवें नंबर पर भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने कब्जा जमा रखा है।


रैंकिंग के मुताबिक छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैंपा हैं, वहीं, सातवें पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश का नाम शामिल है। 8वें नंबर पर वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड हैं तो 9वें नंबर पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैं। 10वें नंबर की बात करें तो इस पायदान पर अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान हैं।

16वें नंबर पर अर्शदीप सिंह

वहीं, भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक पायदान की छलांग लगाते हुए अब 16वें नंबर पर पहुंच गये हैं जबकि लेग स्पिनर अक्षर पटेल 18वें नंबर पर बरकरार हैं।

टॉप 10 गेंदबाजों की सूची

1. राशिद खान (अफगानिस्तान) - 753 अंक

2. वरुण चक्रवर्ती (भारत) - 740 अंक

3. अबरार अहमद (पाकिस्तान) - 736 अंक

4. आदिल रशीद (इंग्लैंड) - 721 अंक

5. जसप्रीत बुमराह (भारत) - 702 अंक

6. एडम जैंपा (ऑस्ट्रेलिया) - 682 अंक

7. कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका) - 669 अंक

8. मैथ्यू फोर्ड (वेस्टइंडीज) - 667 अंक

9. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) - 665 अंक

10. मुजीब-उर-रहमान (अफगानिस्तान) - 663 अंक

Tags:    

Similar News