KKR vs SRH Match Aaj ki Pitch Report : KKR-SRH की भिड़ंत आज, पहली जीत की है तलाश, यहां देखिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट
KKR vs SRH Match Aaj ki Pitch Report : आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबला खेल चुकी है और दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा है लिहाजा इस दूसरे मुकाबलों को केकेआर और हैदराबाद की टीम जीतकर अपने विजयी अभियान का आगाज करना चाहेगी।
इमेज सोर्स - गूगल
KKR vs SRH Match Aaj ki Pitch Report : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स और काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड यानी ईडन गार्डन में खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा लेकिन टॉस शाम 7 बजे होगा। केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे तो सनराइजर्स हैदराबाद की ईशान किशन के हाथों में होगी।
आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबला खेल चुकी है और दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा है लिहाजा इस दूसरे मुकाबलों को केकेआर और हैदराबाद की टीम जीतकर अपने विजयी अभियान का आगाज करना चाहेगी।
SRH vs KKR हेड-टू-हेड
गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अबतक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से अबतक 20 मैच केकेआर और 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हैं। आईपीएल 2025 में भी दोनों टीमों की दो मर्तबा आमने-सामने भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक-एक बार दोनों टीमों को जीत नसीब हुई थी।
वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डन पर दोनों ही टीमों का कुल 11 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें 8 बार केकेआर की टीम ने बाजी मारी है और तीन बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है लिहाजा इस ग्राउंड पर केकेआर का पलड़ा भारी लग रहा है।
SRH vs KKR मैच की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस मैदान पर वे फुल इंटरटेन होते हैं। ईडन गार्डन की पिच पर रनों की बारिश होती है। यहां का आउटफील्ड काफी तेज होता है लिहाजा गैप में गेंद जाने के बाद किसी भी क्षेत्ररक्षक को गेंद को रोक पाना काफी मुश्किल हो जाता है।
गुरुवार को उसी पिच पर केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच खेला जाएगा, जिसपर हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था लिहाजा इस पिच पर छक्के-चौकों की बारिश हो सकती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स का दबदबा रहता है।
कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम
वहीं, कोलकाता के मौसम की बात करें तो यहां गुरुवार को मौसम गर्म रहेगा। मैच के दौरान उमस काफी रहेगी लिहाजा दोनों टीम के प्लेयर्स काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ओस की संभावना कम है।
कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान-विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।