Hockey championship : राजगीर में हॉकी का रोमांच, 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आज होगा आगाज, बिहार-छत्तीसगढ़ के बीच उद्घाटन मुकाबला
Hockey championship : 12 अप्रैल तक चलने वाली 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमों में तकरीबन 600 से अधिक प्लेयर्स शामिल हैं।
इमेज सोर्स - गूगल
Hockey championship : राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी में आज से हॉकी का महाकुंभ लगेगा। बुधवार यानी 1 अप्रैल से 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। उद्घाटन मैच में बिहार (BSSA) पुरुष टीम का सीधा मुकाबला छत्तीसगढ़ की टीम के साथ होगा।
बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच उद्घाटन मुकाबला
12 अप्रैल तक चलने वाली 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की टीमें शिरकत कर रही हैं। इन टीमों में तकरीबन 600 से अधिक प्लेयर्स शामिल हैं। इस टूर्नामेंट को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सारी तैयारियां पूरी
गौरतलब है कि पुरुषों की राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता राजगीर में हो रही है जबकि महिला वर्ग में ये प्रतियोगिता झारखण्ड की राजधानी रांची में खेली जा रही है। इस चैंपियनशिप में शिरकत करने वाले बिहार हॉकी टीम के प्लेयर्स के चयन की जिम्मेदारी इस मर्तबा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को मिली है।