Fakhar Zaman Banned : PSL के दो मैच के लिए फखर जमां बैन, जानिए किस बात की मिली सजा
Fakhar Zaman Banned : अब फखर जमां 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, इस तरह के निर्णयों के खिलाफ अपील करने का मौका मिलता है।
इमेज सोर्स - गूगल
Fakhar Zaman Banned : पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। फखर जमां पर गेंद खराब करने का गंभीर आरोप लगा है लिहाजा आचार संहिता के लेवल 3 को तोड़ने का दोषी बताया गया है।
PSL के दो मैच के लिए फखर जमां बैन
दरअसल, 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स की तरफ से खेल रहे फखर जमां कराची किंग्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इस मैच के दौरान उनपर गेंद को खराब करने का आरोप लगा। हालांकि, इन आरोपों से फखर जमां ने इनकार किया। इस प्रकरण के बाद मैच अंपायर ने 5 रन की पेनाल्टी भी लगाई थी और गेंद को बदल दिया गया था। इस मैच का रिजल्ट आखिरी ओवर में निकला था और कराची ने मैच जीत लिया था।
बड़ी बात ये है कि अंपायर ने फखर जमां के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी लेकिन फखर जमां ने आरोपों से इनकार किया। इसके बाद मैच रेफरी रोशन महानामा के पास मामले की सुनवाई हुई, जहां लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहिन शाह अफरीदी, टीम डायरेक्टर और मैनेजर भी मौजूद रहे। इस सुनवाई के दौरान फखर जमां को दोषी पाया गया।
अब फखर जमां 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, इस तरह के निर्णयों के खिलाफ अपील करने का मौका मिलता है।