RR Win Toss : गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों का प्लेइंग 11
RR Win Toss : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है लिहाजा चेन्नई सुपरकिंग्स इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।
इमेज सोर्स - गूगल
RR Win Toss : आईपीएल 2026 सीजन का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है लिहाजा चेन्नई सुपरकिंग्स इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वे चोटिल हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स की टीम में वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल ओपन करेंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल, चौथे नंबर पर कप्तान रियान पराग, पांचवें नंबर पर शिमरोन हेटमायर, छठे नंबर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं। सातवें नंबर पर जोफ्रा आर्चर, आठवें नंबर पर नांद्रे बर्गर, नौंवे नंबर पर संदीप शर्मा, 10वें नंबर पर रवि बिश्नोई और 11वें नंबर पर ब्रजेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
वहीं, चेन्नई की टीम में संजू सैमसन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ओपन करेंगे। इसके बाद नंबर 3 पर आयुष म्हात्रे, 4 नंबर पर मैथ्यू शॉर्ट, 5वें नंबर पर शिवम दुबे, 6वें नंबर पर कार्तिक शर्मा, 7वें नंबर पर जेमी ओवर्टन, 8वें नंबर पर नूर अहमद, फिर मैट हेनरी और 10वें नंबर पर अंशुल कंबोज औऱ 11वें नंबर पर खलील अहमद टीम में शामिल किए गये हैं।