IPL Live Telecast in Bangladesh : बांग्लादेश सरकार के तेवर हुए नरम, IPL के लाइव टेलीकास्ट पर लगा बैन हटाया, फैंस खुश

IPL Live Telecast in Bangladesh :फिलहाल बांग्लादेश की नई सरकार के इस कदम की चहुंओर सराहना हो रही है। कहा जा रहा है कि सरकार ने नरम और उदार रूख अपनाकर नया संदेश दिया है।

Update: 2026-03-28 09:48 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

IPL Live Telecast in Bangladesh : तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में एक दरार पड़ गई थी लेकिन अब नई सरकार के गठन के बाद ये खाई धीरे-धीरे पटती दिख रही है।

बांग्लादेश का यू-टर्न

दरअसल, बांग्लादेश ने IPL 2026 के लाइव टेलीकास्ट को लेकर अपने रूख में बड़ा बदलाव किया है। नये सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिरउद्दीन स्वपन ने दो टूक अंदाज में कहा है कि बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है।


मो. युनूस की सरकार ने लगाया था बैन

गौरतलब है कि मोहम्मद युनूस की सरकार ने बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया था। कुछ महीने पहले बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद शाहरुख खान की टीम केकेआर ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद ही बांग्लादेश ने भी आईपीएल के प्रसारण और प्रमोशन पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया था।

फिलहाल बांग्लादेश की नई सरकार के इस कदम की चहुंओर सराहना हो रही है। कहा जा रहा है कि सरकार ने नरम और उदार रूख अपनाकर एक नया संदेश दिया है।

Tags:    

Similar News