IPL 2026 : प्लेऑफ के लिए कौन-सी 4 टीमें करेंगी क्वालीफाई, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर की 'आकाशवाणी'

IPL 2026 : आकाश चोपड़ा ने ये भी माना कि कुछ अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को झटका लगा है लिहाजा उनका प्लेइंग 11 का कॉम्बिनेशन थोड़ा बिगड़ा है।

Update: 2026-03-27 10:09 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

IPL 2026 : आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार यानी 28 मार्च को होने वाला है लिहाजा प्रीडिक्शन का दौर शुरू हो गया है। भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि इस सीजन प्लेऑफ में कौन-सी 4 टीमें पहुंचेंगी और दबदबा कायम रखेंगी।

आकाश चोपड़ा की 'आकाशवाणी'

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये प्रीडिक्शन किया है और कहा है कि ये काफी मुश्किल सवाल है और मैच के हालात को कोई नहीं जानता है लेकिन फिर भी मेरे हिसाब से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग स्टेज की समाप्ति पर पहले और दूसरे स्थान पर रह सकती है।


तीसरे - चौथे नंबर पर ये टीम

इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने कहा कि तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स और चौथे नंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काबिज हो सकती है क्योंकि कागजों पर ये सारी टीमें काफी तगड़ी नजर आती हैं। अगर इन टीमों के सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहे तो फिर कोई शक नहीं कि ये टीमें टॉप-4 में पहुंचे।

हालांकि आकाश चोपड़ा ने ये भी माना कि कुछ अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को झटका लगा है लिहाजा उनका प्लेइंग 11 का कॉम्बिनेशन थोड़ा बिगड़ा है लेकिन फिर भी ये टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Tags:    

Similar News