LSG new Target : "प्लेऑफ से नहीं चलेगा काम, हर हाल में चाहिए ट्रॉफी", IPL की शुरुआत से पहले LSG के मालिक ने सेट कर दिया टारगेट

LSG new Target : उन्होंने टीम के कप्तान ऋषभ पंत से रिश्तों पर खुलकर बात की और कहा कि पिछले सीजन में टीम चोट की समस्या से जूझ रही थी लिहाजा पंत अकेले कुछ नहीं कर सकते थे लेकिन इस मर्तबा टीम ऋषभ पंत की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Update: 2026-03-26 15:25 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

LSG new Target : एक ट्रॉफी और 10 टीमें। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के लिए अगले दो महीने तक कुल 10 टीमें आपस में टकराएंगी और एक-दूसरे को मात देने के लिए जद्दोजहद करेंगी लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अपनी टीम का टारगेट सेट कर खिलाड़ियों को बड़ा टास्क दे दिया है।

LSG के मालिक ने सेट कर दिया टारगेट

LSG के ऑनर संजीव गोयनका ने अपने खिलाड़ियों से दो टूक अंदाज में कहा है कि 'अब प्लेऑफ से काम नहीं चलेगा बल्कि ट्रॉफी चाहिए।' उन्होंने एक खास बातचीत में कहा कि 'किसी भी टीम की पहचान उसकी जीत से होती है। जबतक आप ट्रॉफी नहीं जीतते, तबतक उस सम्मान के हकदार आप नहीं होते हैं लिहाजा क्रिकेट सर्किट में सम्मान पाने के लिए ट्रॉफी जीतना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम दो मर्तबा प्लेऑफ में पहुंचे लेकिन वो काफी नहीं होता। हमें किसी भी हाल में अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी होगी।'


पंत के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले गोयनका

उन्होंने टीम के कप्तान ऋषभ पंत से रिश्तों पर खुलकर बात की और कहा कि पिछले सीजन में टीम चोट की समस्या से जूझ रही थी लिहाजा पंत अकेले कुछ नहीं कर सकते थे लेकिन इस मर्तबा टीम ऋषभ पंत की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करेगी।

"जबरदस्त है एलएसजी की गेंदबाजी"

संजीव गोयनका ने लखनऊ की तेज गेंदबाजी यूनिट पर भी फोकस किया और कहा कि हमनें पूरी प्लानिंग के तहत इसबार भारतीय गेंदबाजी यूनिट तैयार की है। पिछले सीजन में कई गेंदबाज चोटिल थे लेकिन फिर भी राठी जैसे गेंदबाजों ने बेहद प्रभावित किया था। इस साल हमारी गेंदबाजी यूनिट धारदार प्रदर्शन करेगी। 

Tags:    

Similar News