Pat Cummins : सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए गुड न्यूज, पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब होगी IPL 2026 में वापसी

Pat Cummins : सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस जल्द दी मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

Update: 2026-03-26 07:58 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Pat Cummins : आईपीएल 2026 का आगाज होने में मात्र दो दिन शेष हैं। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला खेला जाएगा लेकिन उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस जल्द दी मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

SRH फैंस के लिए गुड न्यूज

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि मैं अभी पीठ की चोट से उबर रहा हूं लेकिन सबकुछ ऑल इज वेल है और मैंने नेट में बॉलिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है लिहाजा आईपीएल 2026 टूर्नामेंट के मध्य तक फिट होने का लक्ष्य है।


पैट कमिंस ने शुरू की प्रैक्टिस

पैट कमिंस ने कहा कि मैंने नेट्स में गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है और हर तीसरे दिन मैं बॉलिंग कर रहा हूं। आईपीएल 2026 के मध्य तक फिट होने की योजना है इसलिए उम्मीद है कि आईपीएल के सेकेंड फेज के साथ-साथ फाइनल तक मैं टीम के साथ रहूंगा। 

Tags:    

Similar News