IPL 2026 : इस तूफानी बल्लेबाज को गेंदबाजी करते दिखे विराट कोहली, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

IPL 2026 : विराट कोहली और फिल साल्ट ने अबतक 13 पारियों में 565 रन बनाए हैं। दोनों ने कोलकाता में केकेआर के खिलाफ 175 रनों का पीछा करते हुए 9 ओवर में 95 रन जोड़ दिए थे।

Update: 2026-03-25 11:23 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

IPL 2026 : 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले से पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है। टीम का हर खिलाड़ी अपने स्किल्स को बेहतर करने की कोशिश में जुटा है, ऐसे में हाल-फिलहाल में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली मदद करते दिखे।

फिल सॉल्ट को कराया प्रैक्टिस

चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने फिल सॉल्ट को गेंदबाजी की। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में फिल साल्ट विराट की एक गेंद को बाउंड्री पार भी पहुंचाते दिखते हैं।


गौरतलब है कि विराट कोहली और फिल साल्ट आरसीबी की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी है। पिछले साल इस ओपनिंग जोड़ी ने कमाल किया था लिहाजा इस बार भी प्रशंसकों की निगाहें दोनों के प्रदर्शन पर टिकी हैं। कोहली और साल्ट टीम को तेज शुरुआत देने के लिए पहचाने जाते हैं। पिछले साल सॉल्ट ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई तो विराट कोहली ने पारी को संभाला था।

आरसीबी की है तूफानी ओपनिंग जोड़ी

गौरतलब है कि विराट कोहली और फिल साल्ट ने अबतक 13 पारियों में 565 रन बनाए हैं। दोनों ने कोलकाता में केकेआर के खिलाफ 175 रनों का पीछा करते हुए 9 ओवर में 95 रन जोड़ दिए थे। साल्ट ने 56 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली ने 59 रनों की पारी खेली थी।

Tags:    

Similar News