Rajasthan Royals : 15,289 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा, जानिए पूरा डिटेल

Rajasthan Royals : काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स में साल 2021 से पार्टनर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बड़ी डील को लेकर बीते छह महीने से चर्चा चल रही थी।

Update: 2026-03-24 12:18 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Rajasthan Royals : अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15 हजार 289 करोड़ रुपये की बोली लगाकर IPL टीम राजस्थान रॉयल्स को खरीद लिया है। काल सोमानी अब राजस्थान रॉयल्स के नये मालिक बन गये हैं।

15,289 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स

इस बड़ी डील के साथ ही अब राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद RR टीम का संचालन नये मालिक के हाथ में आ जाएगा। आपको बता दें कि काल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo.AI नामक कंपनी के भी मालिक हैं।


RCB की भी बिक्री की चर्चा

गौरतलब है कि काल सोमानी राजस्थान रॉयल्स में साल 2021 से पार्टनर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बड़ी डील को लेकर बीते छह महीने से चर्चा चल रही थी। इस डील के फाइनल होने से पहले मनोज बडाले के पास राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी हिस्सेदारी थी। दूसरी तरफ RCB की भी बिक्री की चर्चा जोरों पर है।

Tags:    

Similar News