Threat to PSL : PSL के आयोजन पर मंडरा रहा खतरा, TTP के हथियारबंद गुट ने विदेशी क्रिकेटर्स को दी धमकी, मचा हड़कंप
Threat to PSL : तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के जमात-उल-अहरार ग्रुप के मुताबिक वे कतई क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं लेकिन पाकिस्तान की मौजूदा हालात को लेकर वे क्रिकेटर्स को चेता रहे हैं।
इमेज सोर्स - गूगल
Threat to PSL : 26 मार्च से 3 मई तक खेले जाने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आयोजन पर खतरा मंडराता दिख रहा है। दरअसल, हथियारबंद ग्रुप तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के जमात-उल-अहरार ग्रुप ने विदेशी क्रिकेटर्स को चेताया है कि उन्हें इस साल PSL में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।
PSL के आयोजन पर मंडरा रहा खतरा
तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के जमात-उल-अहरार ग्रुप ने ये भी कहा है कि वह विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है। वे किसी भी सूरत में मैच नहीं होने देंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस गुट का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस गुट ने विदेशी क्रिकेटर्स से पाकिस्तान नहीं आने की अपील भी की है।
विदेशी क्रिकेटर्स को धमकी
तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के जमात-उल-अहरार ग्रुप के मुताबिक वे कतई क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं लेकिन पाकिस्तान की मौजूदा हालात को लेकर वे क्रिकेटर्स को चेता रहे हैं। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए टीटीपी ने दावा किया है कि वे मैच रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने संबंधित क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेंजे। ऐसे में अगर क्रिकेटर्स को कुछ होता है तो फिर उनकी जिम्मेदारी नहीं होगी।