PBKS vs SRH 17th IPL match Aaj ki pitch report : पंजाब किंग्स और हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज, जानिए पिच रिपोर्ट और किसका पलड़ा रहेगा भारी
PBKS vs SRH 17th IPL match Aaj ki pitch report : इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन से लेकर 180 रन के बीच रहा है। वहीं, सेकेंड इनिंग्स का औसत स्कोर 116 से 146 रनों के बीच रहा है।
इमेज सोर्स - गूगल
PBKS vs SRH 17th IPL match Aaj ki pitch report : IPL 2026 में आज डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी। ये मुकाबला दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस दोपहर 3 बजे होगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी तो सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन करेंगे।
आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स ने अबतक धांसू प्रदर्शन किया है और तीन मैच में 5 अंक बटोर लिए हैं। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था लिहाजा दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक का बंटवारा हुआ था। फिलहाल पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, सनराइजर्स की टीम छठे स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम ने 3 मुकाबलों में से एक में जीत हासिल की है।
हेड-टू-हेड
आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 24 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद को 17 मैचों में जीत हासिल हुई है, वहीं पंजाब किंग्स ने मात्र 7 मैच अबतक जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की थी।
आज की पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह PCA स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बीच शानदार टक्कर देखने को मिलती है। यहां का ग्राउंड काफी बड़ा है लिहाजा अन्य मैदानों की तुलना में यहां छक्के लगाना थोड़ा मुश्किल है। इस आईपीएल सीजन में इस ग्राउंड पर अबतक एक ही मुकाबला खेला गया है।
इस मैदान पर गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे पंजाब किंग्स ने 5 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से जीत हासिल कर ली थी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन से लेकर 180 रन के बीच रहा है। वहीं, सेकेंड इनिंग्स का औसत स्कोर 116 से 146 रनों के बीच रहा है।