CSK vs DC 18th IPL match Aaj ki pitch report : चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज, किसका पलड़ा रहेगा भारी

CSK vs DC 18th IPL match Aaj ki pitch report : इस ग्राउंड पर अबतक कुल 92 मैच खेले गये हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 51 मर्तबा जीत हासिल की है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 बार जीत नसीब हुई है।

Update: 2026-04-11 06:59 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

CSK vs DC 18th IPL match Aaj ki pitch report : IPL 2026 का 18वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों की बीच भिड़ंत होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे। ये मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। हालांकि, टॉस शाम 7 बजे होगा।

इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को अबतक एक मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई है जबकि अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स चौथे पायदान पर खड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक इस सीजन में कुल 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 मैच में जीत हासिल हुई और एक रोमांचक मैच में हार मिली है। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के पास 4 अंक हैं।


हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 31 मैच खेले गये हैं, जिनमें 19 मैच में चेन्नई ने बाजी मारी है जबकि 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। पिछले सीजन की बात करें तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि चेन्नई की टीम 5 विकेट पर 158 रन ही बना सकी थी और 25 रनों से मैच हार गई थी।

आज की पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपरकिंग्स अपने होम ग्राउंड पर दूसरा मैच खेलने जा रही है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में एकबार फिर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यहां की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहेगी। इस ग्राउंड पर बाउंड्री लाइन छोटी है लिहाजा आराम से चौके और छक्के लगते हैं। हालांकि, बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है।

इस ग्राउंड पर टॉस जीतने वाली टीमें अधिकांशत: पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि यहां का रिकॉर्ड उनके पक्ष में जाता है। इस ग्राउंड पर अबतक कुल 92 मैच खेले गये हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 51 मर्तबा जीत हासिल की है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 बार जीत नसीब हुई है। इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी के साथ डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी की पूरी संभावना है।

Tags:    

Similar News