Bhuvneshwar kumar on Vaibhav Sooryavanshi : '15 साल में नहीं दिखती ऐसी मैच्युरिटी', जानिए वैभव सूर्यवंशी के बारे में और क्या बोले भुवनेश्वर कुमार
Bhuvneshwar kumar on Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के 9वें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 78 रन बनाए।
इमेज सोर्स - गूगल
Bhuvneshwar kumar on Vaibhav Sooryavanshi : गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली गई धाकड़ पारी के बाद राज्सथान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चहुंओर गुणगान हो रहा है। 26 गेंदों पर खेली गई 78 रनों की पारी की तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी जमकर तारीफ की है।
'15 साल में नहीं दिखती ऐसी मैच्युरिटी'
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह युवा है और बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। वह काफी मैच्युरिटी के साथ खेल रहा है लेकिन हमें ऐसा नहीं लगा कि वह हमें हावी होकर मार रहा है। अगर 15 साल का क्रिकेटर ऐसे खेल सकता है तो यह टी20 का ही हिस्सा है। हम अधिक चिंतित नहीं हैं।
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हमने फास्ट बॉलर्स के साथ-साथ अलग-अलग रणनीति भी बनायी लेकिन वह शानदार शॉट्स खेलता रहा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की विशेषता बताते हुए कहा कि वह स्लॉग नहीं कर रहा है बल्कि सही शॉट खेल रहा है। 15 साल की उम्र में ऐसी परिपक्वता कम देखने को मिलती है लेकिन इसका वो हकदार है।
भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि हमने रणनीति बनायी थी और एक कैच छूट भी गया। हम अपनी रणनीति पर कायम नहीं रह सके, यही तो टी20 की खूबसूरती है। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के 9वें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 26 गेंदों पर 78 रन बनाए।